Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा का युवाओं को सनातन से जोड़ने का प्लान, तेजस्वी सूर्या ने गंगा स्नान कर हरिद्वार से उठाई कांवड़; पहुचेंगे ऋषिकेश

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:39 AM (IST)

    भाजपा 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को सनातन और राष्ट्रवाद से जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में हरिद्वार से ऋषिकेश तक कांवड़ यात्रा

    2. युवाओं को सनातन धर्म और राष्ट्रवाद से जोड़ने का लक्ष्य

    3. भाजपा के 2027 उत्तराखंड चुनाव अभियान का हिस्सा

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने युवाओं तक पहुंच बनाने के अभियान को धरातल पर उतार दिया है।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में शुक्रवार को हरिद्वार से ऋषिकेश तक प्रस्तावित पैदल कांवड़ यात्रा को पार्टी के युवा संपर्क अभियान के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

    विभिन्न राज्यों के युवा कार्यकर्ता लेंगे भाग 

    कांवड़ यात्रा सात अगस्त की सुबह हरिद्वार से शुरू होकर शाम को ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित शिव गंगा घाट तक पहुंचेगी। यात्रा में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के युवा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगा जल भरा।

    तेजस्वी सूर्या ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    इस दौरान सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में करोड़ों श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा करते हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से जब भी उन्होंने श्रद्धालुओं को कांवड़ लेकर जाते हुए देखा, तो उनके मन में भी इस पवित्र यात्रा में शामिल होने की इच्छा होती थी।

    वह चाहते थे कि एक दिन वह स्वयं भी कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनें और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करें। भगवान शिव के आशीर्वाद से आज उन्हें यह अवसर मिला है। यह कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी युवा नेतृत्व वाली यात्रा है। इस यात्रा का प्रबंधन भी सबसे अलग है।

    इस यात्रा में श्रद्धा के साथ करोड़ों लोग अपने गांव-गांव से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं। श्रद्धा के साथ सभी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर अमृत जल को गांव लेकर जाते हैं और अपने गांव के निकट के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।

    खबरें और भी

    राजनीतिक दृष्टि से अहम

    भाजयुमो के अनुसार यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं में सेवा, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से भी इस आयोजन को अहम माना जा रहा है।

    भाजपा ने युवाओं के बीच पहुंचने को लेकर कोशिश तेज की है। ऐसे में कांवड़ यात्रा को उसी रणनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है। भाजपा की कोशिश है कि बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रवादी विचारों से जोड़ा जाए।

    यह भी पढ़ें- अब देवघर ही नहीं... झारखंड में यहां भी निकलेगी अनोखी कांवड़ यात्रा, लोध फॉल से शुरू होगा सफर

    यह भी पढ़ें- मेरठ कांवड़ यात्रा में शिवभक्त दंपती को मिला अनमोल उपहार, सीएचसी में जन्मा 'नन्हा शिवभक्त'