Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भाजपा की खास चुनावी रणनीति, नए और युवा मतदाताओं पर खास ध्यान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:09 PM (IST)

    राष्ट्रीय भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड कोर कमेटी के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और युवा मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए अब राज्य की कोर कमेटी से संवाद तेज कर दिया है।

    बुधवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने संगठन की तैयारियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की रणनीति की समीक्षा की।

    संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों का आकलन किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रत्येक कार्यक्रम की जमीनी रिपोर्ट लेकर संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

    राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं और 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष चर्चा की। संगठन का मानना है कि 2027 के चुनाव में युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे, इसलिए युवा मोर्चा, कालेज संपर्क अभियान, डिजिटल संवाद और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों के जरिए इस वर्ग से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया जाए।

    पिछली बैठक के एजेंडे की समीक्षा भी हुई

    दिल्ली की यह बैठक मई में देहरादून में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक का फालोअप मानी जा रही है। उस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड की 17 सदस्यीय कोर कमेटी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने, बूथ स्तर तक बैठकें करने और जिन सीटों पर पार्टी कम अंतर से हारी थी, वहां विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए थे।

    खबरें और भी

    साथ ही स्थानीय समस्याओं का फीडबैक लेकर सरकार तक पहुंचाने को भी कहा गया था। संगठन ने सभी लक्ष्यों के सापेक्ष किए गए होमवर्क की जानकारी ली।

    प्रशिक्षण और संवाद के जरिए पहुंच पार्टी ने बढ़ाई पहुंच

    प्रदेश कोर कमेटी के गठन के बाद पहली बैठक में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी, संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन समन्वय और जीत की संभावना के आधार पर राजनीतिक रणनीति पर मंथन हुआ था।

    पार्टी ने तब से लगातार सर्वे, संगठन विस्तार, बूथ आधारित अभियान और युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने को चुनावी तैयारी का आधार बनाया हुआ है। हाल के महीनों में पार्टी ने प्रशिक्षण अभियान, तिरंगा यात्रा और विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के जरिए नए मतदाताओं से संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड SIR: मतदाताओं को बड़ी राहत, आधार और राशन कार्ड से भी होगा सत्यापन

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दो साल में दो लाख से ज्यादा वोट कटे, जानें किस वार्ड में कितने मतदाता घटे, SIR के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता