Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेन-जी के दौर में हिलोरे मार रही भाजपा की युवा पीढ़ी, धामी, योगी, हिमंता समेत सुवेंदु की धमक

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:22 AM (IST)

    भाजपा युवा नेतृत्व को बढ़ावा देकर राजनीति में नई इबारत लिख रही है, जिसमें धामी, योगी और हिमंता जैसे नेता प्रमुख हैं। ...और पढ़ें

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    -उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में भाजपा ने तैयार किया युवा नेतृत्व
    /B-जेन-जी के दौर में युवा आकांक्षाओं को राजनीति में मौका देखकर भाजपा ने विरोधियों पर बनाई है बढ़त
    /B
    /B-राज्यों में भाजपा के अश्वमेध यज्ञ को सफलता, 11 राज्यों में कमान संभालने वालों की औसत आयु 53 वर्ष
    /B

    रविंद्र बड़थ्वाल, देहरादून। जेन-जी के दौर में हिलोरे मारती युवा आकांक्षाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने को लेकर जहां देश के तमाम दलों में हिचकिचाहट दिखती है, वहीं, भाजपा विभिन्न प्रदेशों से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में युवा नेतृत्व की मजबूत पांत तैयार कर चुकी है। ये नई पौध लंबी पारी खेलने को तैयार है।

    साथ में विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए धाकड़ स्टार प्रचारक के तौर पर अपना लोहा मनवा रही है। उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड से पुष्कर सिंह धामी, असम से हिमंता बिस्व सरमा समेत 11 नामों की इस सूची में शनिवार को नया नाम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का जुड़ गया है। इन राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री की औसत आयु 53 वर्ष है। यदि कुल 16 भाजपा शासित प्रदेशों की बात की जाए तो यह 57 वर्ष है।

    विभिन्न राज्यों में मिल रही सफलता के पीछे युवा पीढ़ी

    भाजपा के अश्वमेध यज्ञ को विभिन्न राज्यों में मिल रही सफलता के पीछे युवा पीढ़ी पर जताए जा रहे भरोसे को बड़ी वजह के रूप में देखा जा रहा है। राजनीति में युवा पीढ़ी और उनके सपनों से स्वयं को जोड़कर पार्टी ने जिस तेजी से कदमताल की है, विरोधी दल इसमें काफी पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। वैचारिक रूप से कहीं अधिक स्पष्ट और मुखर, संशयवादी राजनीति से दूर और जन केंद्रित मुद्दों को लेकर मुखर इस पीढ़ी के बूते भाजपा राजनीति में नई इबारत लिख रही है।

    धामी बने राजनीतिक स्थिरता का चेहरा

    उत्तराखंड में वर्ष 2021 में महज 45 वर्ष की आयु में पुष्कर सिंह धामी को आगे कर भाजपा ने युवा मुख्यमंत्री का दांव खेला। धामी ने साबित किया कि वह हर चुनौती से जूझने को तैयार हैं। पार्टी के इस प्रयोग का एक परिणाम यह भी हुआ कि 21 वर्ष के लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता से जूझता रहा उत्तराखंड को राजनीतिक स्थायित्व का आधार मिल गया।

    खबरें और भी

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य प्रदेशों के लिए भी माडल बन चुके हैं। हिमंता बिस्वा सरमा का करिश्मा लगातार तीसरी बार असम की सत्ता में वापसी के रूप में सामने है। बंगाल के अभेद्य समझे जाने वाले गढ़ में भाजपा को सत्ता के रूप में मिली कामयाबी में सुवेंदु अधिकारी अग्रणी चेहरों में हैं। उत्साहित भाजपा की कमान अब 45 वर्षीय नितिन नवीन संभाल रहे हैं।

    भाजपा शासित राज्यों के 58 वर्ष से कम आयु के मुख्यमंत्री

    • प्रदेश, मुख्यमंत्री, आयु
    • उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी, 51 वर्ष
    • उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ, 53 वर्ष
    • दिल्ली, रेखा गुप्ता, 52 वर्ष
    • हरियाणा, नायब सिंह सैनी, 56 वर्ष
    • बिहार, सम्राट चौधरी, 57 वर्ष
    • महाराष्ट्र, देवेंद्र फडणवीस, 55 वर्ष
    • ओडिशा, मोहन चरण माझी, 54 वर्ष
    • असम, हिमंता बिस्वा सरमा, 57 वर्ष
    • गोवा, प्रमोद सावंत, 53 वर्ष
    • अरुणाचल प्रदेश, पेमा खांडू, 46 वर्ष
    • बंगाल, सुवेंदु अधिकारी, 55 वर्ष

    भाजपा शासित इन प्रदेशों के मुख्यमंत्री की आयु है 60 से 73 वर्ष के बीच

    • राजस्थान, भजन लाल, 60 वर्ष
    • मध्य प्रदेश, मोहन यादव, 61 वर्ष
    • छत्तीसगढ़, विष्णु देव साय, 62 वर्ष
    • मणिपुर, युमनाम खेमचंद सिंह, 62 वर्ष
    • त्रिपुरा, डा माणिक साहा, 73 वर्ष

    यह भी पढ़ें- '20 जून ही होना चाहिए बंगाल का स्थापना दिवस', सीएम सुवेंदु बोले- विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव

    यह भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी : सांसद से लेकर मंत्री और विपक्ष के नेता तक निभाई भूमिकाएं; स्वतंत्रता संग्राम में परिवार ने निभाई अहम भूमिका