विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पहले मिलेंगे ब्लॉक और जिलाध्यक्ष

By Edited By:
Published: Sat, 07 Jul 2018 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 05:04 PM (IST)

कांग्रेस को नई कार्यकारिणी से पहले ब्लॉक, जिला और शहर इकाइयों में अध्यक्षों की ताजपोशी तय मानी जा रही है। ...और पढ़ें

नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पहले मिलेंगे ब्लॉक और जिलाध्यक्ष
नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पहले मिलेंगे ब्लॉक और जिलाध्यक्ष

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस को नई कार्यकारिणी अब चालू माह के दूसरे पखवाड़े में ही मिल सकेगी। पिछली कार्यकारिणी की तुलना में बेहद छोटी रहने जा रही नई कार्यकारिणी में कई पुराने चेहरों की छुट्टी तकरीबन तय है। अलबत्ता, नई कार्यकारिणी से पहले ब्लॉक, जिला और शहर इकाइयों में अध्यक्षों की ताजपोशी तय मानी जा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी के गठन को लेकर इंतजार फिलहाल लंबा हो चला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपलब्ध नहीं रहने के चलते नई कार्यकारिणी का गठन टल गया है। अब चालू माह के दूसरे पखवाड़े में ही प्रदेश कांग्रेस को नई कमेटी मिल सकती है। 

हालांकि नई कार्यकारिणी का खाका तैयार हो चुका है। पिछली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जहां पदाधिकारियों व सदस्यों का आंकड़ा 400 तक पहुंच गया था। वहीं अब यह संख्या 60-65 तक सिमट सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी यह संकेत दे चुके हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नई कमेटी को अपनी रणनीति के मुताबिक ढालने को लेकर कवायद पूरी कर चुके हैं। यह दीगर बात है कि इसके लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं से भी मशविरा लेने की बात उन्होंने की है। पार्टी के सामने निकाय चुनाव और मिशन 2019 की चुनौती है। 

प्रीतम सिंह अपने सामने मौजूद लक्ष्य को ध्यान में रखकर नई कमेटी को मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में कई पुराने चेहरों का नई कार्यकारिणी में पत्ता कटना तय माना जा रहा है। नई प्रदेश कार्यकारिणी से पहले कांग्रेस के ब्लॉक, जिला, शहर अध्यक्षों की घोषणा की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा के सामने 2019 के लक्ष्य को साधने की चुनौती

यह भी पढ़ें: मदन कौशिक बोले, निकाय चुनाव में कांग्रेस को हराकर भगाएगी भाजपा

यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हो सकती हैं तीन तलाक को चुनौती देने वाली सायरा बानो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।