Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से, IRCTC पर करें रजिस्ट्रेशन

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 07:41 AM (GMT+05:30)

    केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा बुक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले इसे 11 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन व्यवस्थागत कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। पहले चरण में 15 जून तक की अवधि के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

    केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

    प्रदेश में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यद्यपि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल हेली सेवाएं संचालित की जाती हैं।

    इस बार आठ कंपनियां करेंगी हेली सेवाओं का संचालन

    इस बार आठ कंपनियां यहां हेली सेवाओं का संचालन करेंगी। इसके लिए श्रद्धालु आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। सीईओ यूकाडा आशीष चौहान ने टिकटों की बुकिंग में तिथि परिवर्तन की पुष्टि की है।

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के दौरे पर देहरादून के ये टोल प्लाजा रहेंगे फ्री, फास्टैग से भी नहीं कटेगा शुल्क; डीएम का आदेश

    खबरें और भी