अर्जुन हत्याकांड: हत्यारे एक माह से कर रहे थे पीछा, पुलिस को मां पर ऐसे हुआ शक
देहरादून के अर्जुन हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं। अर्जुन की मां बीना शर्मा ने शूटरों को उसकी कार की फोटो भेजी थी और वे एक महीने से रेकी कर रहे थे। ब ...और पढ़ें

बीना शर्मा ने अर्जुन की कार की फोटो खींचकर शूटरों को भेजी थी। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के अर्जुन हत्याकांड में लगातार खुलासे हो रहे हैं। अर्जुन अपनी मां बीन शर्मा से अलग रहता था, बीना शर्मा को भी अर्जुन की लोकेशन की जानकारी नहीं थी। ऐसे में बीना शर्मा ने उनकी कार की फोटो खींचकर शूटरों को भेजी थी।
इसके अलावा शूटर एक महीने से अर्जुन की रेकी कर रहे थे, लेकिन वह हत्या की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। तिब्बती मार्केट के निकट मौका पाकर उन्होंने अर्जुन को गोली मार दी। पुलिस ने शूटरों के मोबाइल से फोटो भी बरामद की है।
लाखों की आमदनी लेकिन घर के हालत खराब
गैस जेंसी से हर माह 15 से 20 लाख रुपये की इनकम होने के बावजूद बीना शर्मा के घर की हालत इतने अच्छे नहीं थे। माना जा रहा है कि वह विनोद उनियाल के इतने प्रभाव में थी कि वह जो भी रुपये आते थे, वह उसके खाते में ट्रांसफर कर देती थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बीना शर्मा 40 से 42 करोड़ रुपये अब तक विनोद उनियाल के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है।
पुलिस को बीना शर्मा पर ऐसे हुआ शक
पुलिस के अनुसार जिस समय शूटरों ने अर्जुन को गोली मारी उस समय बीना शर्मा गैस एजेंसी में थी। घटना की जानकारी मिलते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
खबरें और भी
पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी जांच करने के बाद उनकी सभी रिपोर्ट नार्मल आई। यहीं से पुलिस का माथा ठनका कि आखिर बीना शर्मा ने बेहोशी का नाटक क्यों किया। पूछताछ के बाद सभी बातें खुलकर सामने आ गई।
रेकी करने बाद अर्जुन को मारी गोली
रुपयों के लालच में दोनों भाइयों ने अर्जुन शर्मा की रेकी की। 11 फरवरी को जब अर्जुन परेड मैदान से टेनिस खेलकर लौट रहे थे तो आरोपितों ने तिब्बती मार्केट के पास उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।
जांच में पता चला कि घटना से पूर्व व घटना के बाद आरोपित पंकज राणा ने विनोद उनियाल से वाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया था तथा घटना के बाद रात्रि में आरोपित उसके घर भी गया था।
इसके अलावा अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा ने अर्जुन शर्मा के मैनेजर विजय से कुछ दिन पूर्व उसकी दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली थी, क्योंकि अपनी मां से हुए विवाद के चलते अर्जुन शर्मा अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपितों पंकज राणा व राजीव राणा का पुलिस ने पुलिस रिमांड कराया।
यह भी पढ़ें- देहरादून अर्जुन हत्याकांड का पर्दाफाश, मां ने ही रची थी बेटे की हत्या की साजिश; पांच गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड: संपत्ति, लेन-देन और रिश्तों की दरारों में उलझी कहानी का दर्दनाक अंत
यह भी पढ़ें- देहरादून में रिश्तों का खौफनाक अंत, 14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल; 12 लाख में बुलाए शूटर