यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, गोरक्षा के लिए केंद्र बनाए कानून
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गोरक्षा के नाम पर राज्य और देश में लोगों को आतंकित किए जाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि इसे लेकर क ...और पढ़ें

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गोरक्षा के नाम पर राज्य और देश में लोगों को आतंकित किए जाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि गोरक्षा हम सभी का सामूहिक धर्म है। इसके लिए केंद्र सरकार को कानून बनाना चाहिए। पार्टी इसके पक्ष में है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि गोकशी के नाम पर भाजपा से संबद्ध संगठन माहौल को बिगाडऩे की कोशिश में जुटे हुए हैं। गोरक्षा और गोकशी पर पाबंदी को लेकर भाजपा का दोहरा रवैया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, गोवा के मुख्यमंत्री गोवा और उत्तर-पूर्व में कुछ और बयान देते हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ और ही रुख अपनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार को गोरक्षा के नाम पर एक सुर में बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए कानून बनता है तो कांग्रेस उसका अनुकरण करेगी। केंद्र सरकार को जल्द कानून बनाना चाहिए और इसके मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बहुमत के बावजूद संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा