Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली की आंचल फर्स्वाण बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026, अब मुंबई में करेंगी प्रतिनिधित्व

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM (IST)

    चमोली जिले की आंचल फर्स्वाण ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब अपने नाम किया है। ...और पढ़ें

    फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड की विजेता आंचल फर्स्वाण को क्राउन पहनाती फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल

    फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड की विजेता आंचल फर्स्वाण को क्राउन पहनाती फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब चमोली जिलेकी आंचल फर्स्वाण ने जीता।

    आंचल अब मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    शनिवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो माल के स्काई डेक में आयोजित प्रतियोगिता के देर रात तक चले ग्रैंड फिनाले में विभिन्न जिलों से 21 प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे।

    _anchal farswan crowned

    विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों ने साड़ी और इवनिंग गाउन में रैंपवाक कर निर्णायमंडल के सवालों के जवाब दिए।

    ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आठ सब टाइटल भी हुए।

    _anchal farswan

    प्रतिभागियों की इंडियन एथनिक कास्ट्यूम को ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल ने डिजाइन तैयार किए।

    मुंबई से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल, मिस इंडिया आर्गनाइजेशन की ब्रांड और आपरेशन हेड नताशा ग्रोवर, मिस दीवा फाइनलिस्ट-2020 शिवांगी शर्मा, फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने निर्णायकमंडल की भूमिका निभाई।

    anchal farswan won the title

    इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल, लक्ष्मी ज्वैलर्स के स्वामी मंदीप सिंह, कोरियोग्राफी जैज पुष्कर सोनी, हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, राहुल छाबड़ा, आइएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

    इन्हें मिला सब टाइटल

    • मिस रैंप वाक- दीपिका लखेड़ा
    • मिस ग्लोइंग स्किन- रचना रावत
    • मिस कान्जिनियल- सौम्या जोशी
    • मिस टैलेंटेड-वैष्णवी लोहानी
    • मिस ब्यूटीफुल स्माइल- खुशबू बेनीवाल
    • मिस ब्यूटीफुल आईज- प्रिंसिया चुफाल
    • मिस फोटोजेनिक- आंचल फर्स्वाण
    • मिस रेडिएंट पर्सनेलिटी- सिद्धि भट्ट

    यह भी पढ़ें- Miss World के इत‍िहास में भारत के नाम रहे सबसे ज्‍यादा ताज, नंद‍िनी ने बढ़ाया मान पर रह गईं एक कदम पीछे