Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss World के इत‍िहास में भारत के नाम रहे सबसे ज्‍यादा ताज, नंद‍िनी ने बढ़ाया मान पर रह गईं एक कदम पीछे

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 10:58 AM (IST)

    72वें मिस वर्ल्ड 2025 का समापन हो गया है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता टॉप 5 में पहुंचीं पर टॉप 2 में जगह नहीं बना पाईं। थाईलैंड की ओपल ...और पढ़ें

    कौन हैं नंद‍िनी गुप्‍ता? (Image Credit- Instagram)
    कौन हैं नंद‍िनी गुप्‍ता? (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब ओपल सुचता ने जीता है।
    2. मिस वर्ल्ड में नंदिनी गुप्ता भारत को रिप्रेजेंट कर रही थीं।
    3. अभी नंद‍िनी गुप्‍ता मात्र 21 साल की हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। 72वें Miss World 2025 का समापन शन‍िवार की रात को हो चुका है। मिस वर्ल्ड का इवेंट हैदराबाद में HITEX सेंटर में हो रहा था। भारत काे र‍िप्रेजेंट करने वालीं नंदिनी गुप्ता एशिया एंड ओशियाना कैटेगरी के टॉप 5 में तो पहुंच गईं लेक‍िन टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। इस कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, थाईलैंड की ओपल सुचता मिस वर्ल्ड चुनी गईं हैं।

    म‍िस वर्ल्‍ड के ग्रैंड फ‍िनाले टॉप 40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान सभी ने डिजाइनर अर्चना कोचर की ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी कर रखा था। रैंप वॉक में भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं थीं। हालांक‍ि उन्‍हें बाद में हार का सामना करना पड़ा।

    कौन हैं नंद‍िनी गुप्‍ता?

    नंदिनी गुप्ता राजस्‍थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्‍हाेंने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। भले ही म‍िस वर्ल्‍ड बनने का उनका सपना अधूरा रह गया लेक‍िन उन्‍होंने सभी का द‍िल जीत ल‍िया है। भारत ने अब तक कुल 6 बार मिस वर्ल्ड का ख‍िताब अपने नाम क‍िया है। इनका जन्‍म 13 सितंबर 2003 को कोटा में हुआ था। नंद‍िनी ने अपनी स्‍कूल‍िंग कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।

    बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रहीं नंद‍िनी

    अभी वह मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रहीं हैं। नंदिनी मिस राजस्थान का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। 2023 में नंद‍िनी के स‍िर मिस इंडिया का ताज सजा था। बताया जा रहा है क‍ि नंदिनी गुप्ता के प‍िता क‍िसान हैं और वे ब‍िजनेस भी करते हैं, ज‍िनका नाम सुम‍ित गुप्‍ता है। वहीं मां की बात करें तो वो हाउस वाइफ हैं।

    खबरें और भी

    य‍ह भी पढ़ें: कौन हैं थाईलैंड की मॉडल Opal Suchata Chuangsri? जो महज 21 साल में बन गईं Miss World

    ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम कमाया

    नंद‍िनी गुप्‍ता की छोटी बहन भी है ज‍िनका नाम अनन्‍या है। नंदिनी ने छोटे शहर से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। ऐसा बताया जाता हे क‍ि नंदिनी को ट्रैक्‍टर चलाने का बहुत शौक है। वो जब भी गांव जाती हैं, तब ट्रैक्टर जरूर चलाती हैं। आपको बता दें क‍ि 72 साल के इतिहास में मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा खिताब भारत के नाम रहे हैं।

    भारत के नाम हैं इतने ख‍िताब

    • 1966 में रीता फारिया ने ये अपने नाम इस खिताब को किया था
    • 28 साल बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने जीत हासि‍ल की थी।
    • 1997 में डायना हेडन के स‍िर ताज सजा था।
    • 1999 में युक्ता मुखी को जीत म‍िली थीं।
    • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में भारत का नाम रोशन क‍िया था।
    • मानुषी छिल्लर 2017 में म‍िस वर्ल्‍ड की विनर बनीं थीं।

    यह भी पढ़ें:  एक बार नहीं, 6 बार Miss World का ख‍िताब जीत चुका है भारत; जानें अब तक क‍िस-क‍िसके स‍िर सजा ताज?