Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chardham Yatra से पहले ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी, अफसरों को दिए अहम निर्देश

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:57 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और हितधारकों से संवाद कि ...और पढ़ें

    भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, हितधारकों की समस्याओं का होगा समाधान.

    भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, हितधारकों की समस्याओं का होगा समाधान.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। इस क्रम में श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ में यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य और मानवीय व्यवहार करने पर विशेष बल दिया।

    रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक स्थलीय निरीक्षण

    मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जवाड़ी बाइपास, निर्माणाधीन सुरंग, तिलवाड़ा में हटाए गए अतिक्रमण, बांसवाड़ा तथा कुंड-काकड़ागाड़ जैसे भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। उन्होंने सड़कों के पेचवर्क, झाड़ी कटान, साइनेज, क्रैश बैरियर, सुरक्षा उपायों और सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं।

    गुप्तकाशी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया। हेलीपैड पर यात्री शेड की व्यवस्था और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पास स्थित पुलिस चौकियों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गैस आपूर्ति को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से अतिरिक्त आपूर्ति की मांग की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    खबरें और भी

    साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को यात्रा से जोड़ने, वोकल फार लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। पैदल मार्गों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक होंगी दुरुस्त, कुल 207 भूस्खलन जोन चिह्नित

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर सीएम धामी का बड़ा फैसला, निर्बाध दर्शन और कोई पंजीकरण सीमा नहीं