चारधाम यात्रा पर सीएम धामी का बड़ा फैसला, निर्बाध दर्शन और कोई पंजीकरण सीमा नहीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। ...और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में 19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं कमान संभाली। उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया।
तय किया गया कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और पंजीकरण पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी।
यात्री निर्बाध दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।
सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यात्रा में मानवीय संवेदनशीलता प्राथमिकता में रहेगी। यात्रा को किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
भीड़ नियंत्रण के लिए डिजिटल मानीटरिंग और स्लाट सिस्टम लागू किया जाएगा, जबकि ओवररेटिंग रोकने के लिए दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य होगी।
ग्रीन एवं क्लीन यात्रा अभियान को और व्यापक बनाते हुए प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, यात्रा मार्गों पर कलेक्शन बाक्स स्थापित करने और स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में प्रशासन का Bulldozer Action, चारधाम यात्रा से पहले हटाया गया अतिक्रमण
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा आपदा प्रबंधन: 10 अप्रैल को देहरादून में होगी मॉक ड्रिल, तैयारियां तेज