चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण: दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण में भारी उत्साह दिख रहा है। दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। ...और पढ़ें

चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार को सुबह 7 बजे से आनलाइन पंजीकरण खोले गए हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आनलाइन पंजीकरण कराए। दो दिनों में 2,33,191 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक 1,09,403 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
शुक्रवार को सुबह सात बजे से आनलाइन पंजीकरण खोले गए थे। पहले दिन 1,23,788 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए थे।
दो दिनों में यमुनोत्री के लिए 42,478, गंगोत्री के लिए 43,362, केदारनाथ के लिए 78,871 और बदरीनाथ के लिए 68,480 पंजीकरण हुए।
यात्रा प्रशासन के विशेष कार्यकारी अधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि आफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।