Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा पंजीकरण शुरू: पहले दिन ही 1 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:21 PM (IST)

    चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन शाम पांच बजे तक 1,23,788 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। ...और पढ़ें

    शुक्रवार से इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए।

    शुक्रवार से इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन शाम पांच बजे तक 1,23788 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके थे।

    सबसे अधिक 42, 311 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए। आफलाइन पंजीकरण सत्रह अप्रैल से शुरू होंगे।

    इस दिन खुलेंगे कपाट

    19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

    आनलाइन पंजीकरण शुरू

    चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करना होता है। आनलाइन पंजीकरण शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हुए हैं।

    केदारनाथ के लिए 42,311 पंजीकरण

    पहले दिन शाम पांच बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री के लिए 22,280, गंगोत्री के लिए 22,702, केदारनाथ के लिए 42, 311 और बदरीनाथ के लिए 36,495 पंजीकरण हुए।

    ये पंजीकरण अलग-अलग तिथियों के लिए हुए हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि आनलाइन पंजीकरण लगातार चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, सुबह 7 बजे से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा 23 अप्रैल से : प्रशासन के सामने चुनौती, विपरीत परिस्थितियों में जुटानी होंगी मूलभूत सुविधाएं 

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारी तेज: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 15 मार्च तक काम पूरा न करने पर दर्ज होगी FIR