उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों को चार करोड़ रुपये की दी वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में न्यायिक ढांचे के आधुनिकीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति द ...और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी
उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पेपरलेस स्मार्ट वीसी बोर्डरूम स्थापित होगा
अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर के मंदिरों का सुंदरीकरण किया जाएगा
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में न्यायिक आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाने और विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
इनमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बोर्डरूम की स्थापना के साथ ही अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के मंदिरों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पेपरलेस स्मार्ट वीसी बोर्डरूम स्थापित करने के लिए 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे न्यायिक कार्यों में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ेगा और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।
उन्होंने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण, घाट निर्माण और सुरक्षा चेक डैम के लिए 98.25 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 58.95 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।
वहीं, ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित बंगाल कालोनी के नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 56.51 लाख रुपये की स्वीकृति के साथ प्रथम किश्त में 33.90 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान, नकल माफिया को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा
यह भी पढ़ें- 'विकसित उत्तराखंड' का संकल्प: प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही धामी सरकार