Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी का एलान, - 'देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं'

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:25 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने पर सख्त रुख अपनाया है, स्पष्ट किया कि देवभूमि में ऐसी धार्मिक गतिविधियों ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

    मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सिंचाई और कृषि विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

    मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए नमाज

    सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।

    मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चंपावत में सीएम धामी बोले- विपक्ष को SIR से नहीं बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया से परेशानी

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने सितारगंज में किया पुल का शिलान्यास, बोले- 'मुल्लावादी मानसिकता को पनपने नहीं देंगे'