Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का तंज, 'सैनिकों के जख्म कुरेदने आ रहे हैं'

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 09:27 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर सैनिकों के जख्म कुरेदने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम पर ही खड़े किए सवाल. File Photo

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम पर ही खड़े किए सवाल. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल पर तीखा प्रहार किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सेना और सैनिकों के जख्म कुरेदने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल दागा कि उत्तराखंड के महान वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को अभद्र शब्दों से संबोधित करने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ किस मुंह से संवाद कर सकेंगे।

    सैनिकों का कई बार अपमान

    ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं सैनिकों का कई बार अपमान कर चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगने, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहने अथवा कई अवसरों पर उनकी वीरता और निष्ठा को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया, जो अक्षम्य है।

    पहलगाम हमले और फिर आपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाकर सेना के शौर्य पर प्रश्नचिह्न लगाने की कोशिश की। इससे सैनिक, पूर्व सैनिक ही नहीं, आम जनमानस आहत हुआ है। पूर्व सैनिक राहुल से पूछना चाहते हैं कि क्या सेना के पराक्रम का मजाक बनाया जाना चाहिए। उत्तराखंड के सैन्य परिवार न तो इसे भूलने वाले हैं और न ही उन्हें माफ कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं दिया। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद ही यह संभव हो सका। इसके साथ ही सैनिकों व सैन्य परिवारों के उत्थान व कल्याण के लिए केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पूर्व सैनिक को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने हर बार सेना के मनोबल से खिलवाड़ करने का काम ही किया है।

    शांत फिजा में जहर घोलने का हो रहा प्रयास

    राहुल गांधी के कोटद्वार जाने के कार्यक्रम और मोहम्मद दीपक के जिम की सदस्यता लेने की संभावना पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि

    राहुल का प्रयास हर बार-बार माहौल खराब करने का होता है। शांत फिजा में जहर घोलने का प्रयास भी किया जा रहा है, ताकि देवभूमि में तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया जा सके। यह अलग बात है कि देश और प्रदेश की जनता इस सोच को बेहतर जानती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, लेंगे 'मोहम्मद दीपक' के जिम की मेंबरशिप

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आज कोटद्वार में दीपक कुमार से मिलेंगे, सिद्धबली मंदिर जाने की भी संभावना

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में, उत्तराखंड में करेंगे चुनावी शंखनाद