राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, लेंगे 'मोहम्मद दीपक' के जिम की मेंबरशिप
राहुल गांधी आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वे कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम की सदस्यता भी लेंगे और देहरादून में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दो-दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। गुरुवार को वह अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे।
अगले दिन पांच जून को वह देहरादून में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों व पूर्व विधायकों समेत अन्य नेताओं की बैठक लेंगे। उनके दौरे को सांगठनिक और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की दृष्टि महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद
राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा तो पिछले छह दिन से मोर्चा संभाले हुए हैं। राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली से विशेष हवाई सेवा से पंतनगर पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकाप्टर से अल्मोड़ा जाएंगे और साढ़े ग्यारह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे वह पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।
साढ़े तीन बजे के आसपास उनका कोटद्वार पहुंचने का कार्यक्रम है। कोटद्वार में वह मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर उसके जिम की सदस्यता ले सकते हैं।
रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेंगे मसूरी
राहुल गांधी कोटद्वार से रात्रि विश्राम के लिए मसूरी पहुंचेंगे। अगले दिन पांच जून को वह देहरादून पहुंचेंगे और नीरजा ग्रीन फार्म में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों व आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी टिप्स देंगे। इसके पश्चात वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में, उत्तराखंड में करेंगे चुनावी शंखनाद
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा में उमड़ेगी भीड़, कुमाऊं में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज
यह भी पढ़ें- कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी के पौड़ी दौरे पर उठाए सवाल, सैनिकों के मुद्दों पर मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक, 2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार: शैलजा