Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी के पौड़ी दौरे पर उठाए सवाल, सैनिकों के मुद्दों पर मांगा जवाब

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी के पौड़ी दौरे पर सवाल उठाए, उनसे सैनिकों के मुद्दों पर स् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित पौड़ी दौरे को लेकर कई सवाल उठाए।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड में स्वागत है, लेकिन उन्हें यहां के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सवालों का भी सामना करना चाहिए। सेना को राजनीति से दूर रखना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए आ रहे हैं।

    प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में 'सेना विरोधी कांग्रेसी युवराज से उत्तराखंड के सैनिकों के सवाल' विषय पर कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी सैनिक सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं तो उन्हें सैनिकों की भावनाओं और उनके मुद्दों पर भी खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बीच यह चर्चा है कि क्या राहुल गांधी उनसे आंख से आंख मिलाकर उनके सवालों का जवाब दे पाएंगे।

    चुनावी माहौल में हो रहा दौरा 

    सैनिक सम्मेलन में आने वाले नेताओं को पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए और सैनिकों की जिज्ञासाओं का समाधान करना चाहिए।

    कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड आना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें प्रदेश के विकास, सैनिक हितों और स्थानीय मुद्दों पर भी अपने विचार रखने चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से उत्तराखंड में सक्रिय नहीं दिखे और अब चुनावी माहौल में उनका दौरा हो रहा है।

    मुझे शक होता है कि राहुल को पता भी है कि कांग्रेस ने उनका उत्तराखंड में कार्यक्रम लगाया है। क्योंकि वो तो अधिकतर थाईलैंड, जर्मनी, हांगकांग में दिखते हैं। यदि राहुल गांधी के टिकट पर 'यूके' लिखा है तो उन्हें वो यूके यूनाइटेड किंगडम नहीं, उत्तराखंड है यह पता होना चाहिए। कहीं वो टिकट देखकर बोलेंगे कि यहां तो ढाई हजार का टिकट लगा है जबकि यूके का टिकट 25 हजार का है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है। प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के गांव पहुंच रहे सेवानिवृत्त सैनिकों के संदर्भ में की गई कुछ टिप्पणियां सैनिक समुदाय का अपमान है।उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

    कोठियाल ने कहा कि यदि किसी विषय पर सवाल उठाने हैं तो उन्हें देश के भीतर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से सैनिकों और उत्तराखंड की जनता के समक्ष अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने की अपेक्षा जताई। कहा कि हम तो चाहते हैं कि राहुल गांधी देश हित के तहत कार्य करें और हो सकता है कि वो पूर्व सैनिकों से संवाद में यह कार्य कर दें।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक, 2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार: शैलजा

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, गुरुवार को अल्मोड़ा में जनसभा; कांग्रेस ने झोंकी ताकत

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा: मोहम्मद दीपक के बहाने अल्पसंख्यक कार्ड साधेंगे, 'मुहब्बत की दुकान' का संदेश देंगे Rahul