Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा में उमड़ेगी भीड़, कुमाऊं में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में होने वाली जनसभा में 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं और लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    कुमाऊं के छह जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता, सिमकनी मैदान में तैयारियां पूरी। जागरण

    कुमाऊं के छह जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता, सिमकनी मैदान में तैयारियां पूरी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सिमकनी मैदान में चार जून गुरुवार को प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।

    पार्टी नेताओं के अनुसार जनसभा में 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल सिमकनी तैयारियां की गई हैं।

     लोगों में सभा को लेकर खासा उत्साह

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों अल्मोड़ा सहित पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे। बाहरी जिलों से ही करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी लोगों में सभा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

    आयोजकों के अनुसार सिमकनी मैदान की क्षमता लगभग 15 हजार लोगों की है। संभावित भीड़ को देखते हुए बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    कांग्रेस पदाधिकारियों का दावा है कि राहुल गांधी की यह जनसभा कुमाऊं क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में शामिल होगी जो आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण संदेश देगी।

    परिवर्तन का शंखनाद राहुल अल्मोड़ा से करेंगे। कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह है। मुख्यालय में पहुंचना शुरु हो गया है। - यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

    उत्तराखंड के स्थानीय मुद्दों सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन के मुद्दे भी जनसभा के माध्यम से उठेंगे। जिसके बाद संगठित होकर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेगा।
    - हरीश रावत, पूर्व सीएम

    राहुल गांधी का उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रहेगा। पूरी तैयारी हो चुकी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह परिवर्तन का आगाज है।
    - गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

    प्रदेश सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल से जनता त्रस्त है। गांव से लेकर शहर में जाकर जब जनता से बात की जा रही है तो, बदलाव की एक लहर दिखाई दे रही है।
    - करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

    राज्य में परिवर्तन की बयार का असर केंद्र में भी दिखाई देगा। जनता डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है, वह परिर्वतन चाह रही है।
    - प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद

    सीमा से लगे गांवों में भी परिवर्तन की बयार चल रही है। लगातार खाली हो रहे गांव, स्कूल भाजपा सरकार की पोल खोलने को काफी है। जनता जवाब देगी।
    - हरीश धामी, विधायक धारचूला

    कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरु हो गया है। सभी कार्यकर्ता जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। आम लोग भी उत्साहित हैं।
    - मनोज तिवारी, विधायक अल्मोड़ा

     

    यह भी पढ़ें- कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी के पौड़ी दौरे पर उठाए सवाल, सैनिकों के मुद्दों पर मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक, 2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार: शैलजा

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, गुरुवार को अल्मोड़ा में जनसभा; कांग्रेस ने झोंकी ताकत