Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जल्द आऊंगा उत्तराखंड... करनी हैं कई बातें', पौड़ी दौरा रद होने पर राहुल गांधी

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 09:01 AM (IST)

    खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का पौड़ी दौरा रद हो गया, वह अल्मोड़ा जनसभा में नहीं शिरकत कर पाए और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक से मुलाकात नहीं हो पाई। ...और पढ़ें

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार । खराब मौसम के कारण लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पौड़ी दौरा भी रद हो गया है। राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा। 

     मैं आप सबसे मिलना चाहता था

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था।

    दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।

    मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं - उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था। प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।

    खबरें और भी

    मोहम्मद दीपक से करनी थी मुलाकात 

    उन्हें कोटद्वार में दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से मुलाकात करनी थी। संभावना थी कि वे श्री सिद्धबलि मंदिर जाकर सिद्धबली बाबा के दर्शन कर सकते हैं। बताना जरूरी है कि बीती 26 जनवरी को एक दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान दीपक कुमार ने स्वयं का नाम मोहम्मद दीपक बताया था।

    सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी ने दीपक से दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें इंसानियत की मिसाल बताया था। साथ ही उनके जिम में सदस्यता लेने की बात भी कही थी।

    पिछले दिनों दीपक के जिम में सदस्य कम होने की खबरें तेजी से वायरल हुई। कहा गया कि जिम में सदस्य न होने के कारण दीपक पिछले पांच माह से जिम का किराया नहीं दे पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी के पौड़ी दौरे पर उठाए सवाल, सैनिकों के मुद्दों पर मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक, 2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार: शैलजा