Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून गोलीबारी: ब्रिगेडियर जोशी की मौत पर धामी का कड़ा रुख, दो दारोगा निलंबित

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:00 PM (IST)

    देहरादून में जोहड़ी रोड पर गोलीबारी में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत से शासन-प्रशासन हिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर क ...और पढ़ें

    मृतक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की फोटो।

    मृतक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी में जोहड़ी रोड पर गोलीबारी की चपेट में आकर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत ने शासन-प्रशासन को झकझोर दिया है।

    घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी नाराजगी जताई। उनके आदेश पर कुठालगेट पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार और आबकारी उपनिरीक्षक सोबन सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने कुठालगेट स्थित जेन-जी बार का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

    मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया कि राजधानी में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    शासन स्तर पर घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है और पूरे घटनाक्रम में प्रशासनिक जिम्मेदारी तय की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार तड़के बार में शराब पीने के दौरान आदित्य चौधरी और उसके साथियों का बार संचालक संदीप कुमार तथा कर्मचारियों से विवाद हुआ।

    car

    आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बार स्टाफ ने मारपीट कर उन्हें बाहर निकाला और वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी रंजिश में सुबह करीब छह बजे जब बार संचालक और कर्मचारी फार्च्यूनर से निकले तो स्कार्पियो सवार युवकों ने पीछा कर जोहड़ी रोड पर गोली चला दी।

    एक गोली वहां मार्निंग वाक कर रहे तुलाज ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के सीने में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के पुत्र बुधवार को मारीशस से देहरादून पहुंचेंगे। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    खबरें और भी

    चार फरार आरोपितों की तलाश में दबिश

    घटना के बाद फरार शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, वैभव और समीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हरिद्वार, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर भेजी गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित दूसरे राज्यों के निवासी हैं और देहरादून में पढ़ाई के दौरान यहां सक्रिय थे। घटना के बाद प्रशासन ने देर रात तक संचालित बारों, सुरक्षा प्रबंधों और लाइसेंस शर्तों की समीक्षा शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर, कैसे हुआ ब्रिगेडियर जोशी पर हमला

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: ब्रिगेडियर की मौत के बाद बार-पब पर पुलिस का शिकंजा, दो संचालकों पर केस