Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी से पहले आज युवाओं से संवाद करेंगे सीएम धामी, पेपर लीक के आरोपों का देंगे जवाब

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:55 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राहुल गांधी के भर्ती परीक्षाओं पर आरोपों का जवाब देंगे। वे युवाओं से संवाद कर कांग्रेस सरकारों में हुई गड़बड़ियों और अग्न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी राहुल गांधी के भर्ती आरोपों का जवाब देंगे।

    2. युवाओं से संवाद कर कांग्रेस के कार्यकाल की गड़बड़ियां उजागर करेंगे।

    3. अग्निपथ योजना पर कांग्रेस के रवैये को भी आड़े हाथों लेंगे।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जवाब देने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले युवाओं से रूबरू होंगे। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों में भर्ती परीक्षाओं से लेकर अग्निपथ योजना पर पार्टी के रवैये को आड़े हाथों लिया जाएगा।

    भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल की ओर से डोईवाला में सुबह 11 बजे अग्निवीर योजना और भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि युवाओं के साथ संवाद के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और उसे लेकर सरकारों के रवैये को सामने रखा जाएगा।

    दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में शुक्रवार को देहरादून पहुंचने का जिक्र करते हुए उत्तराखंड में पेपर लीक को बड़े मुद्दे के रूप में उठाया है।

    राहुल के इस रुख के बाद प्रदेश सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। बताया जा रहा है कि अब कर्नल कोठियाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी भर्ती परीक्षाओं के साथ ही देश की सुरक्षा से जुड़ी अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- देहरादून का नटवरलाल: आइपीएस बनने का सपना टूटा तो ठगी का रास्ता चुना

    खबरें और भी