Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल की भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक बहेगी विकास की नई धारा

    Updated: Sun, 10 May 2026 12:02 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। ...और पढ़ें

    कोलकाता में बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि

    कोलकाता में बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार का गठन विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति को नई मजबूती देगा।

    उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के माध्यम से राज्य में जनकल्याण और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री धामी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।

    मुख्यमंत्री धामी ने बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एवं उनकी मंत्रिपरिषद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बंगाल प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सीएम धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं को मिले 256 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चल रही बिल्डरों की ‘लूट इंडस्ट्री’, अब धामी सरकार देगी 'बीमा कवच'