Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस सरकार के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी डेंगू का हमला

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2016 07:39 AM (IST)

    कांग्रेस सरकार के दो वरिष्ठ नेता ही अब डेंगू के चपेट में आ गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट में डेंगू की पु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश में डेंगू के डंक को कुंद करने में विफल कांग्रेस सरकार के दो वरिष्ठ नेता ही अब इसकी चपेट में आ गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने सरकारी अस्पताल की बजाय निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराई है।

    मौसम सर्द होने के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं पड़ रहा। मंगलवार को प्रदेश में आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिनमें से दो पौड़ी गढ़वाल के हैं। इसके बाद अब पौड़ी में मरीजों की संख्या 27 हो गई है। दून में मरीजों की संख्या 1194 हो चुकी है, जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 1750 पहुंच गया है। दून मेडिकल कॉलेज से 182 मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

    पढ़ें-उत्तराखंड में बढ़ रहा डेंगू का डंक, सिस्टम पड़ा है अचेत

    इनमें से एक-एक मरीज माजरा, दीपनगर, जोगीवाला, अधोईवाला, पथरीबाग और धर्मपुर से है। पिछले तीन माह में जनपद देहरादून में 31817 मरीजों के सैंपल की जांच हो चुकी है। हरिद्वार में 365 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 93 मरीज उत्तर प्रदेश से यहां इलाज कराने आए हैं। वहीं दून में दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जिसमें एक मरीज दरभंगा बस्ती व एक पार्क रोड से था।

    पढ़ें-फार्मेसिस्ट को डेंगू, 35 हजार आबादी को डंक; मरीजों का उपचार रामभरोसे


    वहीं, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल का कहना है कि किशोर उपाध्याय और जोत सिंह बिष्ट के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही नियमित रूप से फॉगिंग, स्प्रे आदि किया जा रहा है। इसके अलावा इंतजामों की भी लगातार समीक्षा की जा रही है। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच आहूजा पैथोलॉजी लैब में कराई थी। दो दिन से अधिक बुखार है। वहीं जोत सिंह बिष्ट पहले से ही डेंगू पीडि़त हैं।

    पढ़ें:-एक तरफ डेंगू का हाहाकार, दूसरी तरफ एलाइजा किट की खरीद में खेल

    पढ़ें:-डेंगू की आड़ में जनता को ठग रहे निजी अस्पताल

    खबरें और भी