देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले दुखद हादसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की लोहे का पिलर गिरने हुई मौत
देहरादून में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बन्नू स्कूल मैदान में लोहे का पिलर गिरने से कांग्र ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले देहरादून में हादसा
बन्नू स्कूल मैदान में पिलर गिरने से मौत
कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता ने गंवाई जान
जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शुक्रवार को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया।
सनातन धर्म इंटर कालेज बन्नू रेसकोर्स में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता की मौत हो गई।
इससे पहले गंभीर रूप से घायल मेहता को सीएमआइ अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने उनके निधन की पुष्टि की। अमर सिंह मेहता महानगर महामंत्री आलोक मेहता के पिता हैं।
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी देखा जा रहा है कि मंच और पंडाल की तैयारियों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।
राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुक्रवार शाम बन्नू स्कूल मैदान में प्रस्तावित है। हादसे के बाद कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ पुलिस का ASI घायल; पंचकूला के माेरनी में हादसा
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में कृषक मेल ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा