Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में साइबर ठगों का आतंक, क्रिकेटर अभिमन्यु के पिता समेत आठ से 14 लाख की ठगी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

    साइबर ठगों ने क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता आरपी ईश्वरन सहित आठ लोगों से 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहारदून। साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। साइबर ठगों ने क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता आरपी ईश्वरन सहित आठ लोगों से 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने डाक्टर से अपाइटमेंट और फर्जी पहचान बताकर लोगों को शिकार बनाया।

    मालसी निवासी आरपी ईश्वरन ने राजपुर थाने में शिकायत दी कि उन्होंने आनलाइन डाक्टर का अपाइंटमेंट बुक कराया था। अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी जोकि उन्होंने डाउनलोड कर ली। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 3.19 लाख रुपये निकाल लिए।

    बैंक से मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला

    इसी तरह ठगों ने क्लेमेनटाउन निवासी भारत सिंह से 2.72 लाख रुपये, सुभानगर निवासी गिरीश चंद्र जोशी से 1.88 लाख रुपये, सहारनपुर चौक निवासी उमेश कुमार से 1.50 लाख रुपये और हरिद्वार बाइपास निवासी मनोज कुमार आहूजा से आनलाइन 1.25 लाख रुपये की ठगी की।

    संजीव रात्रा निवासी करनपुर डालनवाला के बैंक खाते से भी उनकी जानकारी के बिना 1.44 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि बैंक से मैसेज मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित थाने में तहरीर दी।

    खबरें और भी

    वहीं, नागेंद्र कुमार मूल निवासी जमशेदपुर झारखंड ने पटेलनगर कोतवाली में 1.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा शिमला बाइपास निवासी गौरव अग्रवाल ने शिकायत दी कि उनके बैंक खाते से बिना किसी ट्रांजेक्शन के 3.12 रुपये निकाल लिए गए।

    उन्होंने भी साइबर पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इन सभी मामलों में पुलिस ने संबंधित शिकायतों और साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का निर्देश

    यह भी पढ़ें- लोन का झांसा, सिम चोरी और खाते में 1.14 करोड़ का खेल! पटना कारोबारी समेत 3 लोग साइबर ठगी के शिकार