Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी गढ़वाल साइबर ठगी: 1.32 करोड़ रुपये हड़पने वाला आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

    Updated: Fri, 08 May 2026 11:25 PM (IST)

    उत्तराखंड एसटीएफ ने पौड़ी गढ़वाल के एक सरकारी कर्मचारी से 1.32 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को राजस्थान के झुंझुनू से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले व्यक्ति से 1.32 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपित को उत्तराखंड एसटीएफ ने झुंझुनू राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में साइबर थाना पुलिस चार साइबर ठगों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। ठगों ने पीड़ित को वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और इसके बाद मुनाफे का लालच देकर डेढ़ माह तक ठगा। पीड़ित के खाते में 30 करोड़ से अधिक की धनराशि दिखने लगी, लेकिन वह रकम नहीं निकाल पाए।

    एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी निवासी सुरेश कुमार सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। अज्ञात व्यक्ति ने छह अक्टूबर 2025 को एक लिंक के माध्यम से उन्हें वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। ग्रुप में शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी जाती थी।

    ग्रुप एडमिन ने निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। बताया कि डीबीएस ग्रुप तीन नवंबर से डेली ट्रेडिंग प्लान शुरू कर रहा है, जिसके माध्यम से निवेश करने पर रोज पांच प्रतिशत मुनाफा होगा।

    उनको इंटरनल इक्विटी खाते में रजिस्टर करने के लिए लिंक भेजा गया, जोकि उन्होंने पत्नी के नाम से रजिस्टर किया। ठगों ने चार नवंबर से 18 दिसंबर के बीच लगभग 1.32 करोड़ रुपये जमा करवाए।

    खाते में 30 करोड़ रुपये की धनराशि दिखने लगी। जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो नहीं निकली। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 22 दिसंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया।

    एसएसपी ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और वाट्सएप की जानकारी जुटाई तो पता चला कि गिरोह के तीन सदस्य महाराष्ट्र निवासी केन्द्रीय कारागार पटियाला में किसी अन्य अपराध में बंद हैं।

    साइबर क्राइम पुलिस तीनों ठगों को 25 मार्च 2026 को वारंट बी पर देहरादून लेकर आई। गिरोह में शामिल एक अन्य ठग अरवाज सैफी को नौ अप्रैल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

    विवेचना में एक अन्य साइबर ठग रिंकू निवासी निवासी भोरकी, थाना गुदहा गोरजी, जिला झुंझुनूं, राजस्थान की संलिप्ता पाई गई, जिसे झुंझुनू राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

    आरोपित के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ है। पीड़ित के साथ ठगी की धनराशि में से दो लाख रुपये आरोपित रिंकू के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी।

    ठग के बैंक खाते के विरुद्ध पूरे देश में कई शिकायतें दर्ज हैं। इनमें अब तक तेलंगाना, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में 16 शिकायतें सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें- रांची में साइबर ठगी के दो बड़े मामले, लिंक ओपन और ऑनलाइन ट्रेडिंग से उड़ाए 3 लाख से ज्यादा की रकम

    यह भी पढ़ें- यूक्रेन से MBBS, भोपाल में जालसाजी... 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ बंगाली डॉक्टर गिरफ्तार, साइबर ठगी में भी लिप्त

    खबरें और भी