देहरादून में हुआ रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी का अंतिम संस्कार, तीन और आरोपित अरेस्ट
देहरादून के राजपुर में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां स ...और पढ़ें

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी। फाइल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके राजपुर में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने 3 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले इस मामले में 4 गिरफ्तारियां हो चुकी थीं, जिसके बाद अब तक कुल 7 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
बुधवार को रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी का टपकेश्वर स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: पहले से ही सुर्खियों में था जेन-जी बार, अब हुए बड़े खुलासे
यह भी पढ़ें- देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: 120 की थी कारों की स्पीड, 200 फीट से हो गया था खतरे का अंदेशा
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: आज मॉरीशस से पहुंचेंगे दिवंगत ब्रिगेडियर के पुत्र, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: आज मॉरीशस से पहुंचेंगे दिवंगत ब्रिगेडियर के पुत्र, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार