देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: पहले से ही सुर्खियों में था जेन-जी बार, अब हुए बड़े खुलासे
देहरादून के कुठालगेट स्थित जेन-जी बार, जो एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सुर्खियों में आया, देर रात 3 बजे के बाद चोरी-छिपे संचालित होता था। ...और पढ़ें

ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत के बाद सुर्खियों में आया बार। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत के बाद सुर्खियों में आए कुठालगेट स्थित जेन-जी बार की करतूतें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। शाम को जब राजपुर रोड पर सभी बार व पब में चहल-पहल रहती थी तो तब जेन-जी में सन्नाटा पसरा रहता था।
देर रात जब सभी बार व पब बंद हो जाते थे तो प्रात: 03 बजे जेन-जी बार में जाम टकराने शुरू होते थे। बार के ग्राहक बंधे हुए थे। जिन्हें बार के खुलने व बंद होने का पता होता था वहीं युवक-युवतियां शराब पीने के लिए बार पहुंचते थे।
जेन-जी बार पहले से ही सुर्खियों में था। कई बार पुलिस बार पर कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी बार संचालक की मनमानी बंद नहीं हुई। इसी का नतीजा रहा कि सोमवार प्रात: शहर में इतनी बड़ी घटना घट गई।
बार संचालक मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है जिसने जाखन में किराए पर फ्लैट लिया हुआ है। बार का कुछ स्टाफ भी इसी फ्लैट में रहता है, जोकि रात भर बार संचालन का काम करता है जबकि दिन भर सोता रहता है। सोमवार प्रात: भी बार संचालक व स्टाफ जाखन स्थित फ्लैट में ही आ रहे थे।
खबरें और भी
स्वजनों की नजरों में पढ़ाई कर रहे थे हुड़दंगी छात्र
जेन-जी में मारपीट वाले आरोपित सभी बाहरी राज्यों के रहने वाले हैं जोकि पढ़ाई के नाम पर देहरादून में रह रहे हैं। इनमें कुछ छात्र ऐसे हैं जोकि फेल होकर ओपन से डिग्री कर रहे हैं। स्वजनों की नजरों में वह देहरादून में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन असल में उनका काम मौज मस्ती करने का है।
सोमवार प्रात: भी वह मौज मस्ती करने के लिए जेन-जी बार में गए थे। वहां उनके साथ कुछ युवतियां भी थी। युवतियों के सामने पिटने पर उन्होंने बेइज्जती महसूस की और बदला लेने की ठानी। जब उन्हें बार से बाहर निकाला गया तो वह किसी से तमंचा लेकर आए और बार के स्टाफ का पीछा करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: 120 की थी कारों की स्पीड, 200 फीट से हो गया था खतरे का अंदेशा
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: आज मॉरीशस से पहुंचेंगे दिवंगत ब्रिगेडियर के पुत्र, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीबारी: ब्रिगेडियर जोशी की मौत पर धामी का कड़ा रुख, दो दारोगा निलंबित
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर, कैसे हुआ ब्रिगेडियर जोशी पर हमला