देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: 120 की थी कारों की स्पीड, 200 फीट से हो गया था खतरे का अंदेशा
देहरादून के जोहड़ी क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली मारकर हत्या के बाद तुला ग्रीन्स के सचिव एसपी शर्मा ने घटना का मंजर बयां किया। ...और पढ़ें

गोलीकांड का शिकार बने रिटायर्ड ब्रिगेडियर के साथ मार्निंग वाक पर निकले एसपी शर्मा ने बताया मंजर। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड से सटे जोहड़ी क्षेत्र में दो गुटों के बीच गोलीबारी के दौरान वहां का क्या मंजर था, वह अभी भी रह रहकर तुला ग्रीन्स के सचिव एसपी शर्मा की आंखों में घूम रहा है। एसपी शर्मा की सोमवार की रात बेचैनी में कटी और कारों की रेस के बीच गोलियों की आवाज अभी भी उनके कानों में कौंध रही है।
एसपी शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह सोसाइटी के अध्यक्ष रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी और एक अन्य साथी के साथ मार्निंग वाक पर निकले तो जोहड़ी रोड पर उन्हें विपरीत दिशा से 200 फ़ीट की दूरी पर दो कार कम से कम 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उनकी तरफ आती दिखीं। सभी को अंदेशा था कि कार उन्हें टक्कर मार सकती है। इसलिए वह हड़बड़ाते हुए किनारे की तरफ जाने लगे।
उसी दौरान गोलियों की आवाज आई। गोली स्कार्पियो सवार चला रहे थे। तभी रिटायर्ड ब्रिगेडियर जमीन पर गिर पड़े थे। गोली सीधे उनके सीने पर लगी थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से गोलीकांड का शिकार ब्रिगेडियर जोशी हो गए। लेकिन, सड़क पर जिस तरह की स्थिति थी, गोली किसी को भी लग सकती थी।
पांच से छह लोग करते हैं मार्निंग वाक, घटना के दिन तीन ही थे
तुला ग्रीन्स आवासीय सोसाइटी के सचिव एसपी शर्मा के अनुसार मार्निंग वाक के लिए हमेशा पांच से छह लोग जाते हैं। लेकिन, सोमवार सुबह गोलीकांड वाले दिन तीन ही लोग थे, बाकी लोग किन्हीं कारणों से वाक पर नहीं आए। ऐसे में संभव था कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर किसी और क्रम में रहते और शायद वह बच जाते। अफसोस कि होनी को कुछ और ही मंजूर था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: आज मॉरीशस से पहुंचेंगे दिवंगत ब्रिगेडियर के पुत्र, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीबारी: ब्रिगेडियर जोशी की मौत पर धामी का कड़ा रुख, दो दारोगा निलंबित
यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर, कैसे हुआ ब्रिगेडियर जोशी पर हमला