CBSE 10th Result: उत्तराखंड की मुक्केबाज मुस्कान का पढ़ाई में भी 'नॉकआउट पंच', मिले 95.6% नंबर
देहरादून की मुक्केबाज मुस्कान बिष्ट ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। ...और पढ़ें

बंजारावाला निवासी मुस्कान सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की हैं छात्रा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। संघर्ष, अनुशासन और मजबूत इरादों की मिसाल दून की मुस्कान बिष्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे भी हों, मेहनत और हौसला हर चुनौती को मात दे सकते हैं।
बाक्सिंग रिंग में अपने दमदार ‘पंच’ से पहचान बनाने वाली मुस्कान ने अब पढ़ाई के मैदान में भी कमाल करते हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
बंजारावाला निवासी मुस्कान सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा और एक उभरती हुई बाक्सिंग खिलाड़ी हैं।
वह अब तक चार राष्ट्रीय और सात राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कई स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। खेल के मैदान में सीखी अनुशासन, धैर्य और निरंतर अभ्यास की आदत ने ही उन्हें शैक्षणिक सफलता तक पहुंचाया।
बेहद अनुसासित
मुस्कान की दिनचर्या बेहद अनुशासित है। सुबह जल्दी उठकर बाक्सिंग का अभ्यास, फिर स्कूल जाना और दिनभर पढ़ाई और शाम को दोबारा रिंग में पसीना बहाना। इस संतुलन को बनाए रखना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की।
छोटी उम्र में पिता को खो देना मुस्कान के जीवन का सबसे कठिन दौर रहा, लेकिन उन्होंने इस दर्द को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उनकी मां कमला बिष्ट, जो राज्य कर विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं, ने अकेले ही बेटी का सहारा बनकर हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया।
खबरें और भी
मां के संघर्ष और बेटी के जज्बे ने सफलता की एक प्रेरक कहानी लिखी। मुस्कान का सपना भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। वह मानती हैं कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।
उनकी यह उपलब्धि सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए संदेश है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं। मुस्कान की कहानी बताती है कि जिंदगी के रिंग में सच्चा ‘नाकआउट पंच’ वही होता है, जो मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से लगाया जाए।