देहरादून में कारोबारी की हत्या में बड़ा खुलासा, बीकॉम छात्र से ऑनलाइन दोस्ती के बाद घर आकर चाकू घोंपा
देहरादून में एक फाइनेंस कारोबारी दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस एक बीकॉम छात्र की दोस्ती से हैरान है। छात्र ने ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहराखास निवासी फाइनेंस कारोबारी की हत्या की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि, अधेड़ कारोबारी की 20 वर्ष के छात्र से दोस्ती पर पुलिस चकरा गई है।
आखिर कारोबारी ने इंटरनेट के माध्यम से नवयुवक से दोस्ती क्यों की और उसे खुद ही अपने घर बुलाया तो ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की हिरासत में आरोपित छात्र के बेहद डरे हुए होने की बात भी कही जा रही है।
कारोबारी पर चाकू से हमला
देहराखास में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। हालांकि, पुलिस के साथ ही क्षेत्र के लोग भी इसे पैसों के लेन-देन में की गई हत्या के नजरिये से देख रहे थे। लेकिन, इंटरनेट पर दोस्त बने छात्र के पहली बार कारोबारी के घर आने और हत्या को अंजाम देने की घटना से अब नए कयास लगाए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि दीपक गुप्ता अपने छोटे भाई और उसके परिवार के साथ देहराखास में मकान खरीदकर रहते थे। वह पुरानी गाड़ियों की फाइनेंसिंग, आनलाइन ट्रेडिंग और प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे।
दोस्ती के नए एंगल
पड़ोसियों के मुताबिक, उनका अक्सर लेनदेन को लेकर लोगों से फोन पर विवाद होता रहता था। सूत्रों की मानें तो मृतक दीपक गुप्ता को लेकर पुलिस को भी अक्सर लेन-देन संबंधी विवाद की शिकायतें प्राप्त होती रहती थीं। कालोनी में भी लोग उनके फाइनेंस और प्रापर्टी के कार्य के बारे में ही जानते थे। अब इंटरनेट पर दोस्ती के नए एंगल ने सभी को चौंका दिया है।