Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनगणना-2027 के प्रशिक्षण से नदारद रहे 104 कार्मचारी, देहरादून नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    देहरादून नगर निगम ने जनगणना-2027 प्रशिक्षण से अनुपस्थित 104 कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को प्रशिक्षण सत्र में उनकी गैरमौजूदगी से कार्य प ...और पढ़ें

    जनगणना प्रशिक्षण से 104 कार्मिक नदारद, कार्रवाई की चेतावनी

    जनगणना प्रशिक्षण से 104 कार्मिक नदारद, कार्रवाई की चेतावनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम देहरादून की ओर से जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर सख्त रुख अपनाया गया है। बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विभागों के कुल 104 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।

    नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत जनगणना-2027 का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 25 मई 2026 तक प्रस्तावित है। इसके लिए 15 से 17 अप्रैल तक दून मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर और प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

    नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित कर्मचारियों की अनुपस्थिति जनगणना अधिनियम-1948 के प्रविधानों का उल्लंघन है। अधिनियम की धारा चार के तहत स्थानीय प्राधिकरणों को आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध कराना अनिवार्य है, जबकि धारा 11 में कर्तव्यों के पालन में लापरवाही या इनकार करने पर दंड का प्रावधान है।

    प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ अनुपस्थित कर्मचारियों को आगामी प्रशिक्षण सत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम-1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway: अक्षरधाम से देहरादून पहुंचे यात्री, बताया एक्सप्रेसवे पर कैसा रहा पहला सफर?