Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Expressway: अक्षरधाम से देहरादून पहुंचे यात्री, बताया एक्सप्रेसवे पर कैसा रहा पहला सफर?

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 03:17 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद यात्रियों में भारी उत्साह दिखा। नई सड़क पर बिना जाम और बाधा के सफर ...और पढ़ें

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ते वाहन। जागरण

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ते वाहन। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    विरेंद्र कुमार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर के उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद इस मार्ग पर यात्रियों का उत्साह साफ दिखाई देने लगा।

    नई सड़क पर पहली बार सफर करने वाले यात्रियों के चेहरों पर संतोष और आश्चर्य दोनों दिखे, क्योंकि वर्षों से लंबी, थकाऊ और जाम से भरी यात्रा अब कहीं अधिक सहज और तेज अनुभव में बदलती नजर आई।

    दैनिक जागरण टीम ने उद्घाटन के लगभग पांच घंटे बाद आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों से बातचीत की। दक्षिण दिल्ली निवासी रोहित मलिक ने बताया कि वह अक्षरधाम से केवल दो घंटे 40 मिनट में देहरादून पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पूरे मार्ग में कहीं भी रुकना नहीं पड़ा, वाहन लगातार समान गति से चलता रहा और सफर अपेक्षा से कहीं अधिक सहज लगा। वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबिल हैं और अपनी पत्नी प्रियंका के साथ देहरादून केवल नये एक्सप्रेसवे पर घूमने के इरादे से आए हैं।

    नई सड़क ने बदल दिया सफर

    दिल्ली के शाहदरा निवासी शुभम चौधरी ने बताया कि नई सड़क ने यात्रा की पूरी धारणा बदल दी है। उनके अनुसार, पहले जहां दिल्ली से देहरादून पहुंचने में पांच से छह घंटे लग जाते थे, वहीं अब समय में उल्लेखनीय कमी आई है। रास्ते में न जाम मिला, न कोई बाधा। शुभम अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने के लिए आए हैं।

    वहीं, यमुनानगर, हरियाणा निवासी अंकुर पोहान बताया कि वह यमुनानगर से दो घंटे में दून पहुंच गए। सड़क पर वाहन बिना तनाव के सरपट दौड़ते रहे। यात्रियों का कहना है कि यह कारिडोर केवल दिल्ली-दून की दूरी कम नहीं कर रहा, बल्कि यात्रा को अधिक भरोसेमंद और सुविधाजनक बना रहा है।

    पहले जिन यात्राओं की योजना समय देखकर बनानी पड़ती थी, अब वही मार्ग कहीं अधिक पूर्वानुमेय और आरामदायक हो गया है। पहले ही दिन यह स्पष्ट दिखा कि यह कारिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन को नई रफ्तार देने वाला साबित होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ये है दिल्ली-देहरादून एक्स्प्रेसवे का सबसे आकर्षक हिस्सा, बनाने में छूटे NHAI के पसीने

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: रोडवेज बस से ढाई घंटे नहीं ज्यादा वक्त में पहुंचेंगे राजधानी, बसों की टाइमिंग