Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: रोडवेज बस से ढाई घंटे नहीं ज्यादा वक्त में पहुंचेंगे राजधानी, बसों की टाइमिंग

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 12:44 PM (IST)

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड रोडवेज 14 बसें (8 वॉल्वो, 6 एसी) चलाएगा, जिससे यात्रा का समय घटकर तीन घंटे हो जाएगा। यात्रियों के लिए किराए म ...और पढ़ें

    आज एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का किराया होगा तय।

    आज एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का किराया होगा तय।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की वाल्वो और एसी बसें रफ्तार भरेंगी। रोजवेज बसों से देहरादून से दिल्ली तक का सफर तीन घंटे का होगा। यात्रियों के समय में बचत के साथ ही किराए में कटौती की जाएगी।

    एक्सप्रेसवे से देहरादून -दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों से कितना किराया वसूला जाएगा। इसको लेकर सर्वे टीम एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। बीते मंगलवार को शाम तीन बजे वाली वाल्वो बस को एक्सप्रेसवे से रवाना किया गया। जिसमें यात्रियों से पुराना किराया वसूला गया।

    दरअसल, उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रथम चरण में 14 बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसमें आठ वाल्वो और छह एसी बसें शामिल हैं। सभी बसें शामली होते हुए दिल्ली आइएसबीटी जाएंगी। रोडवेज की ओर से जारी की गई समय सारिणी के अनुसार ही बसों का विधिवत संचालन किया जाएगा।

    यात्रियों को बसों में लग्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए। अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएगी। आइएसबीटी में मैन्यूअल टिकट का 36 नंबर काउंटर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं परिवहन निगम की साइट utconline.uk.gov.in के ऐप पथिक, रेडबस, अभीबस के जरिए भी यात्री टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    सहायक प्रबंधक ग्रामीण डिपो प्रतीक जैन ने बताया यात्रियों के लिए समय सारिणी जारी की गई है। बसों का संचालन उसी के आधार पर किया जाएगा। बताया आज एक्सप्रेसवे से संचालित होने वाली बसों का किराया तय किया जाएगा।

    एसी और वाल्वो बसों का निर्धारित समय तय

    एसी बसों का दिल्ली जाने का समय : सुबह चार बजे, सुबह साढ़े आठ बजे, सुबह साढ़े 10 बजे, सुबह साढ़े 11 बजे, दोपहर डेढ़ बजे, रात साढ़े 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

    एसी बसों का देहरादून लौटने का समय : सुबह साढ़े नौ बजे, सुबह 10 बजे, दोपहर ढाई बजे, दोपहर साढ़े तीन बजे, शाम साढ़े चार बजे, शाम साढ़े सात बजे निर्धारित किया गया है।

    वाल्वो बसों का दिल्ली जाने का समय : सुबह पांच बजे , सुबह सात बजे, सुबह साढ़े नौ बजे, दोपहर तीन बजे, शाम पांच बजे, रात आठ बजे, रात नौ बजे, रात 11 बजे निर्धारित किया गया है।

    वाल्वो बसों का देहरादून लौटने का समय : सुबह पांच बजे, सुबह छह बजे , सुबह नौ बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर एक बजे, दोपहर साढ़े तीन बजे , रात नौ बजे, रात 11 बजे निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास और आस्था का संगम, संतों ने बताया देवभूमि की 'धड़कन'

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड में होगी क्रांति, बनेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर