Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड में होगी क्रांति, बनेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 10:54 AM (IST)

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। ...और पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अशोक केडियाल, देहरादून । दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद जल्द ही सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन, 716 करोड़ की लागत से बन रहा 12 किलोमीटर आशारोड़ी-झाझरा फोरलेन एलिवेटेड रोड और 1650 करोड़ से तैयार किया जा रहा पांवटा साहिब-देहरादून फोर लेन देहरादून और हरिद्वार जनपदों के नौ औद्योगिक क्षेत्रों को नई गति देंगे।

    इसके साथ ही भगवानपुर-बुग्गावाला औद्योगिक कारिडोर के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा और चार अन्य कारिडोर विकसित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

    मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन किया। इस अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने राज्य में नये हाइवे, एलिवेटेड व फोरलेन के निर्माण की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली से देहरादून का सफर करीब ढाई घंटे में पूरा होगा। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि लाजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एमएसएमई क्षेत्र को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उद्यमियों का मानना है कि इससे निवेश बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    ऐसे बनेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड का बुग्गावाला क्षेत्र जुड़ चुका है। यहां से करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र भगवानपुर-बाहदराबाद तक फैला है। सिडकुल ने इस क्षेत्र को भगवानपुर औद्योगिक कारिडोर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में यहां 50 से अधिक एमएसएमई इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं और नए निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

    ‘दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, आशारोड़ी-झाझरा एलीवेटेड रोड और पांवटा साहिब-देहरादून फोरलेन का निर्माण विकासनगर, सेलाकुईं, सहसपुर, छरबा से लेकर मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। इससे यहां स्थापित एमएसएमई को लाजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग व बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।’ - पंकज गुप्ता, अध्यक्ष उत्तराखंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

    ‘दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सटे बुग्गावाला क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर भूमि उपलब्ध है। सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन तैयार होने को है। इस क्षेत्र को भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र से बहादराबाद तक लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में विकसित कर नया औद्योगिक कारिडोर बनाया जा सकता है। लघु उद्योग भारती इस योजना को लेकर उत्साहित है।’
    - विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती उत्तराखंड

    • एमएसएमई उद्योग-93,887,
    • निवेश-17,189.37 करोड़,
    • रोजगार- 4,45,492

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: उत्तराखंड में संभावनाओं का नया सवेरा

    यह भी पढ़ें- PM Modi ने गिनाईं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 10 खूबियां, आम आदमी को मिलेंगे 3 बड़े फायदे

    खबरें और भी