उत्तराखंड में बदलते मौसम में लेंगे उत्तम आहार तो दूर रहेंगी बीमारी, डायटीशियन ने दी यह सलाह
बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए उचित आहार महत्वपूर्ण है। देहरादून के डॉक्टरों ने प्रोटीन, विटामिन युक्त भोजन, हर्बल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सर्दी, खांसी व पाचन समस्याओं से बचने को उचित आहार।
प्रोटीन, विटामिन, हर्बल चाय व फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
शरीर को हाइड्रेटेड रखें, संतुलित आहार ऊर्जावान बनाए।
जागरण संवाददाता, देहरादून। गर्मी शुरू हो चुकी हैं। इस बदलते मौसम से पहले कई शारीरिक समस्याएं भी हो जाती है। सर्दी, खांसी, बुखार व अन्य संक्रमण से लोग ग्रसित हो जाते हैं। जल्दी सर्दी-बुखार, पाचन संबंधी विकार देखे जाते हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल व निजी अस्पतालों में डायटीशियन के पास आजकल इस तरह की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
उनका कहना है कि इन समस्याओं से बचने के लिए उचित आहार लेना जरूरी है। प्रोटीन व विटामिन लेने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर्बल चाय जैसे हल्दी की चाय, अदरक दालचीनी तुलसी की चाय का सेवन, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आंवला, संतरा, तुलसी, अमरूद, सेब, अंगूर, अनानास, पपीता, टमाटर का सेवन करना चाहिए। शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने व प्रोटीन के लिए दाल, हरी सब्जी का इस्तेमाल जरूरी है।
बदलते मौसम में होने वाले अचानक बदलाव का सीधा असर शरीर पर पड़ता है। खांसी, जुकाम, संक्रमण और पेट से जुड़ी समस्या उभरकर आती हैं। सेब, अमरूद, पपीता, हरी सब्जियां शरीर को विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में महिला कांग्रेस का महंगाई पर हल्ला बोल, सिर पर सिलेंडर उठाकर किया प्रदर्शन
श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल की डायटीशियन डा. निहारिका शर्मा ने कहा कि अदरक, हल्दी लहसुन में मौजूद प्राकृतिक गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। संतुलित आहार लें क्योकि सही खानपान न केवल बीमारियों से बचाता है बल्कि शरीर को ऊर्जावान व स्वस्थ भी बनाए रखता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कम से कम चार लीटर प्रतिदिन पानी पिएं।
- जुकाम, बुखार की शिकायत होने पर खिचड़ी अथवा अन्य हल्के खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है।
- एंटीआक्सीडेंट चीजों को शामिल करें। पुदीना, लेमनग्रास, कड़ी पत्ता, तुलसी, दालचीनी आदि खाना, चाय व सूप के लें।
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरा, कीनू, अमरूद और पपीता का सेवन करें। इम्युनिटी मजबूती लिए शहद का सेवन करें,
- रोग प्रतिरोधक क्षमता में मजबूत करने के लिए सुबह तुलसी व अदरक की चाय व रात को दूध पिएं।
- फाइबर युक्त व भोजन को पचाने में मदद करने वाले सलाद लें, फलियां, नट्स, बीज का सेवन करें।
- गर्म व ताजा खाना ही खाएं। ठंडी चीजें खाने से गला खराब होने के साथ ही सर्दी जुकाम का खतरा बना रहता है।
- अभी गर्मी ज्यादा नहीं है, ऐसे में दोपहर को गर्म लगता भी है तो ठंडा पानी पीने से बचें इससे गला खराब हो सकता है।
शरीर यदि स्वस्थ है तो सबकुछ ठीक है और यह खानपान पर निर्भर करता है। इसलिए इस बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान दें। बाहर का खाना कम से कम लें। घर में बने दाल, रोटी, चावल, सब्जी, सलाद और सूप का इस्तेमाल करें। मसालेदार खाना सेहत बिगाड़ सकता है। बच्चों को भी बाहर के खाने का आदी मत बनाएं और उन्हें इसके प्रभाव के बारे में बताएं।
- ऋचा कुकरेती, डायटीशियन राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल।