Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में पूर्व किरायेदार की करतूत: 25 लाख रुपये और एक्टिवा हड़पी, दी जान से मारने की धमकी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:17 AM (IST)

    वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

    पहले जीता परिवार का भरोसा

    पुलिस के अनुसार रजत एन्क्लेव मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने बताया कि दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल निवासी हसन अलीपुर हरिद्वार उनके यहां किराये पर रहने आया था। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से लगभग 25 लाख रुपये ले लिए।

    महिला का आरोप है कि आरोपित ने उनके आभूषण भी गिरवी रखवा दिए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनका काले रंग का एक्टिवा स्कूटर (संख्या UK07FL0284) मांगकर ले गया, जिसे आज तक वापस नहीं किया। कई बार पैसे और स्कूटर लौटाने की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करता रहा और अब कथित रूप से मारपीट कर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों के आरोप, युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- देहरादून दिव्यांशु हत्याकांड: आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, न्याय की ओर बढ़ा कदम

    खबरें और भी