Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: युवक ने आत्महत्या से पहले लिखा 9 पेज का सुसाइड नोट, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM (IST)

    विकासनगर, देहरादून में महेंद्र वर्मा नामक युवक ने किराये के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस को नौ पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सस ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के कैनाल रोड पहाड़ी गली चौक इलाके में एक युवक ने किराये के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना रविवार देर शाम की है। पुलिस ने जब जांच की तो मौके से नौ पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न के तमाम आरोप लगाए थे। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

    सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी मयंक त्यागी जब कैनाल रोड पहाड़ी गली चौक स्थित घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि 30 वर्षीय महेंद्र वर्मा पुत्र हरिदास वर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट खमरोली थाना कालसी घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा था।

    मौके पर उसका भाई अशोक मौजूद था। उसने पुलिस को बताया कि महेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसे उसने नीचे उतार दिया था।

    इस पर महेंद्र को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महेंद्र पहाड़ी गली चौक के पास किराये पर रहता था।

    महेंद्र व उसकी पत्नी आशिका संदीप होटल विकासनगर में काम करते थे। महेंद्र की अपनी पत्नी के साथ किसी कारण से अनबन हो गई थी। इस कारण पत्नी घर से कहीं चली गई थी।

    महेंद्र ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद महेंद्र ने आत्महत्या कर ली। महेंद्र की शादी तीन साल पूर्व हुई थी।

    अभी तक उसकी कोई संतान नहीं है। पुलिस को महेंद्र के कमरे से नौ पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें महेंद्र ने पत्नी व ससुराल के लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में महेंद्र के पिता हरिदास ने पुलिस को तहरीर दी।

    यह भी पढ़ें- आढ़त फर्म में 2.5 करोड़ की कथित ठगी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, चार रिश्तेदारों पर मामला दर्ज

    यह भी पढ़ें- राउरकेला के सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

    खबरें और भी