आढ़त फर्म में 2.5 करोड़ की कथित ठगी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, चार रिश्तेदारों पर मामला दर्ज
फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक संत सिंह पर आढ़त फर्म में 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। पुलिस ने मृतक के ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
व्यक्ति ने 2.5 करोड़ की ठगी से परेशान होकर की आत्महत्या।
पुलिस ने चार रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
सुसाइड नोट में मृतक ने धोखाधड़ी का जिक्र कर आरोप लगाए।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना मूलेपुर क्षेत्र अंतर्गत जखवाली गांव अड्डे में एक व्यक्ति द्वारा सल्फास निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के चार करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव सेखूपुर निवासी संत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह की शिकायत और मौके से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर की है।
गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता के तीन भाई हैं और परिवार लंबे समय से आढ़त और खेती का संयुक्त रूप से कारोबार करता आ रहा था। उसके एक चाचा के बीमार हो जाने के बाद दोनों आढ़त फर्मों का सारा लेन-देन चाचा का बेटा सुखदर्शन सिंह उर्फ सुखा देखने लगा। शुरू में परिवार को उस पर पूरा भरोसा था, लेकिन वर्ष 2024 में उन्हें लेन-देन को लेकर संदेह होने लगा।
यह भी पढ़ें- मजीठिया के समारोह में जेबकतरों ने किया 'हाथ साफ', पत्रकार समेत कई लोगों के पर्स चोरी
हिसाब मांगने पर आरोपित करते रहे टालमटोल
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने और उसके बड़े भाई संत सिंह ने सुखदर्शन सिंह से आढ़त फर्मों का पूरा हिसाब मांगा तो वह लगातार टालमटोल करता रहा और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। करीब एक माह पहले परिवार ने मामले को सुलझाने के लिए घर पर रिश्तेदारों की बैठक बुलाई। इस बैठक में सुखदर्शन सिंह और उसके मामा भूपिंदर सिंह ने कथित तौर पर अपशब्द कहे और साफ कह दिया कि वे किसी भी तरह का हिसाब देने को तैयार नहीं हैं।
गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद से उसका बड़ा भाई संत सिंह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा। उसका कहना है कि सुखदर्शन सिंह, उसकी मां हरप्रीत कौर, उसकी पत्नी राजवंत कौर और मामा भूपिंदर सिंह ने साजिश के तहत संत सिंह को विश्वास में लेकर करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की थी। लगातार मानसिक दबाव और धोखाधड़ी की वजह से संत सिंह टूट गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- प्रपोज और ना में जवाब... सैनिक पिता के लाइसेंसी पिस्टल से छात्रा को उतारा मौत के घाट; 2 गोली से दहला तरनतारन लॉ कॉलेज
7 फरवरी को निगली थी सल्फास
आरोप है कि 7 फरवरी को संत सिंह ने जखवाली अड्डे में सल्फास निगल लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि मरने से पहले संत सिंह ने अपनी डायरी में सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने कथित ठगी का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए चारों आरोपितों को जिम्मेदार ठहराया है।
थाना मूलेपुर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयानों और सुसाइड नोट के आधार पर सुखदर्शन सिंह उर्फ सुखा, हरप्रीत कौर, राजवंत कौर और भूपिंदर सिंह उर्फ भिंडर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।