Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम चुनाव में एकता पार्टी नहीं उतारेगी उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी के कर्मबीर सिंह चंदी को समर्थन

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 06:38 PM (IST)

    कपूरथला नगर निगम चुनाव में एकता पार्टी ने उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज कर्मबीर सिंह चंदी को समर्थन दे ...और पढ़ें

    एकता पार्टी तथा समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी प्रधान गुरमीत लाल बिट्टू की अगुवाई में बैठक करते हुए।

    एकता पार्टी तथा समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी प्रधान गुरमीत लाल बिट्टू की अगुवाई में बैठक करते हुए।

    HighLights

    1. एकता पार्टी कपूरथला नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

    2. आम आदमी पार्टी के कर्मबीर सिंह चंदी को समर्थन देगी।

    3. कपूरथला के विकास को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।

    जागरण संवाददाता, कपूरथला। नगर निगम चुनाव को लेकर कपूरथला की सियासत में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। एकता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में अपना कोई भी उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया है। यह निर्णय पार्टी की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता पार्टी प्रधान गुरमीत लाल बिट्टू ने की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव, कपूरथला के विकास और राजनीतिक हालात को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि एकता पार्टी का मुख्य उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर शहर और हलका कपूरथला के विकास को प्राथमिकता देना है। इसी सोच के तहत पार्टी ने यह निर्णय लिया कि वह नगर निगम चुनाव में किसी भी वार्ड से अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' का धमाका, 72 घंटे का महा-अभियान शुरू; 71 से ज्यादा आरोपी हिरासत में

    विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे

    पार्टी प्रधान गुरमीत लाल बिट्टू ने कहा कि एकता पार्टी विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और जो भी पार्टी या नेता कपूरथला के विकास के लिए ईमानदारी से काम करेगा, पार्टी उसका समर्थन करेगी। उन्होंने बताया कि विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह तय किया गया है कि आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज कर्मबीर सिंह चंदी को समर्थन दिया जाएगा।

    गुरमीत लाल बिट्टू ने कहा कि यह समर्थन किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि कपूरथला के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्मबीर सिंह चंदी जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और नगर निगम के माध्यम से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- प्रपोज और ना में जवाब... युवक ने सैनिक पिता के लाइसेंसी पिस्टल से छात्रा को मारी गोली; 2 मौत से दहला तरनतारन लॉ कॉलेज

    जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्‌ठा करेंगे

    उन्होंने आगे बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत एकता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और पार्टी के फैसले के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी के समर्थन में जनता से अपील भी की जाएगी, ताकि नगर निगम चुनाव में विकास को प्राथमिकता मिल सके।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि एकता पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह फैसला राजनीतिक परिपक्वता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    इस अवसर पर अरुण सभरवाल, सुरजीत सिंह मान, सागर, मन्नी, साहिल, कन्नू, सूरज, मोनू, जोबन सहित एकता पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के फैसले का समर्थन करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में मोटरसाइकिल से जोड़ी जुगाड़ू रेहड़ी पलटी; अधिक लोग बैठाने पर हुआ हादसा, दो बच्चों समेत आठ घायल




    खबरें और भी