Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर में मोटरसाइकिल से जोड़ी जुगाड़ू रेहड़ी पलटी; अधिक लोग बैठाने पर हुआ हादसा, दो बच्चों समेत आठ घायल

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 06:07 PM (IST)

    गुरदासपुर जिले में कलानौर-डेरा बाबा नानक रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शाहपुर गोराया गांव के पास मोटरसाइकिल से जुड़ी जुगाड़ू रेहड़ी संतु ...और पढ़ें

    अस्पताल में उपचाराधीन घायल।

    अस्पताल में उपचाराधीन घायल।

    HighLights

    1. जुगाड़ू रेहड़ी पलटने से गुरदासपुर में हादसा।

    2. दो बच्चों सहित आठ लोग गंभीर घायल।

    3. अधिक सवारी और असंतुलन बना कारण।

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर-डेरा बाबा नानक रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव शाहपुर गोराया के पास मोटरसाइकिल से जोड़कर बनाई गई जुगाड़ू रेहड़ी अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इस हादसे में दो छोटे बच्चों सहित चार महिलाओं समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में दाखिल कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब जुगाड़ू रेहड़ी पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। अचानक रास्ते में रेहड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें- श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा आदेश; बेअदबी मामलों की एसआईटी में केवल अमृतधारी सिख अधिकारी हों शामिल

    gurdaspur motorcycle jugadu rehdi accident kalanour two children injured new

    अस्पताल में लाए गए घायल।

    संतुलन बिगड़ने से पलटा जुगाड़ू रेहाड़ा

    अस्पताल में उपचाराधीन कृष पुत्र बिट्टू निवासी कलानौर ने बताया कि वह रोजाना की तरह मोटरसाइकिल से जुड़ी रेहड़ी पर फेरी लगाकर अपने परिवार के साथ कलानौर की ओर लौट रहा था। उसके साथ उसके पिता बिट्टू, मां ज्योति, बहनें आशा और लाली, रिश्तेदार नेहा तथा बहनों के दो छोटे बच्चे भी सवार थे। गांव शाहपुर गोराया की कालोनियों के पास अचानक रेहड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

    हादसे में उसके पिता, मां, बहनों और दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर जीआरपी स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बरनाला पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार-2', 75 ठिकानों पर छापेमारी; बंबीहा ग्रुप के करीबियों समेत 75 हिरासत में

    घायलों को आईं गंभीर चोटें

    कम्युनिटी सेहत केंद्र में तैनात डॉक्टर सुखदीप सिंह भागोवालिया ने बताया कि हादसे में घायल सभी आठ मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सभी को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर कुछ घायलों को बड़े अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

    इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर चल रही जुगाड़ू गाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में आजीविका के लिए लोग मजबूरी में मोटरसाइकिल से जुड़ी रेहड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनती हैं।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर रोक लगाई जाए और गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- प्रपोज और ना में जवाब... युवक ने सैनिक पिता के लाइसेंसी पिस्टल से छात्रा को मारी गोली; 2 मौत से दहला तरनतारन लॉ कॉलेज