Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में 45 युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:15 AM (GMT+05:30)

    देहरादून में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी।

    2. देहरादून की कंपनी निदेशक ने दुबई-केरल की कंपनियों पर केस किया।

    3. 45 युवाओं को चेक रिपब्लिक, स्लोवाकिया भेजने का झांसा दिया।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने देहरादून स्थित त्रिदेव ओवरसीज टैलेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सोनम नैथानी की शिकायत पर दुबई और केरल से संचालित तीन कंपनियों एवं उनके अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में 45 अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने का दावा करते हुए खुद को अंतरराष्ट्रीय भर्ती नेटवर्क से जुड़ा बताया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने मार्च और अप्रैल 2026 में दो किश्तों में कुल आठ लाख जाबस्टार्स एचआर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में ट्रांसफर किए।

    आरोप है कि तय समय सीमा बीतने के बावजूद न तो किसी अभ्यर्थी को नौकरी मिली और न ही विदेशी नियोक्ताओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपित एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे और लगातार टालमटोल करते रहे।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में बैंक खातों के मनी ट्रेल, डिजिटल साक्ष्यों व दुबई और केरल से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में गूंगा बाबा बनकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को कारावास, सजा काटने के बाद होगा डिपोर्ट