देहरादून राजपुर हत्याकांड: शराब का बिल बना काल, मुख्य आरोपी के करीब पहुंची पुलिस
देहरादून के राजपुर हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी शांतनु त्यागी के करीब पहुंच गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शांतनु ने ही गोली चला ...और पढ़ें

पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर हत्याकांड में कसूरवारों की धर-पकड़ करते हुए पुलिस अब उस शख्स के करीब पहुंच गई है, जिसकी सनक ने एक पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की जान ले ली।
बुधवार को गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछताछ में साफ हो गया है कि वारदात के वक्त सहारनपुर निवासी शांतनु त्यागी ही ट्रिगर पर उंगली दबाए हुए था। विवाद की शुरुआत जेन-जी क्लब में शराब के बिल के रुपये कम कराने से हुई थी, जिस पर बहस के चलते दोनों पक्षों का अहंकार और विवाद बढ़ता गया।
जांच में सामने आया है कि शांतनु अपनी नई स्कार्पियो-एन से रौब जमाने के अंदाज में क्लब जाता था। जब जेन-जी क्लब के बाउंसरों और कर्मचारियों से उसकी बहस हुई और धक्का-मुक्की में गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया, तो उसके अहंकार को बड़ी चोट लगी। समीर ने खुलासा किया कि शांतनु ने उसी वक्त तय कर लिया कि दूसरे गुट को सबक सिखाकर रहेगा।
तीन राज्यों में अलर्ट, संपत्ति हो सकती है कुर्क
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शांतनु त्यागी और उसके साथ फरार कवीश त्यागी (मुजफ्फरनगर) व वैभव की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस शांतनु के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटा रही है।