देहरादून: हिंदू वर्कर्स की नेम प्लेट पर था नाम, मुस्लिम वर्कर की नेम प्लेट थी खाली; लिखा जिहादी- जांच शुरू
देहरादून के राजपुर रोड स्थित जूतों के शोरूम में हुए विवाद की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

एसएसएपी के निर्देश पर सीओ सिटी को सौंपी गई है पूरे प्रकरण की जांच। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड स्थित जूतों के शोरूम में हुए विवाद की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर सीओ सिटी स्वपलिन मुयाल को जांच सौंपी गई है। उन्हें पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि विवाद को लेकर पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी। घटना के बाद जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि कंपनी में काम करने वाले मैनेजर इरफाक खान की ओर से दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
छुट्टियों को लेकर भी हुआ था विवाद
विपिन सिंह नाम के युवक ने इसकी शिकायत कंपनी से की। इसके बाद विपिन सिंह पर नौकरी से इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। इस मामले में चोरी किसी ने की और निकाला किसी और को गया।
इससे पहले अक्टूबर माह में छुट्टियों को लेकर भी विवाद हुआ था। यहां काम करने वाले हिंदू युवकों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत बजरंग दल से की गई।
बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान पर पहुंचे तो देखा कि हिंदू स्टाफ ने नेम प्लेट पर अपना नाम लिखाया हुआ था जबकि मुस्लिम स्टाफ ने प्लेट पर नाम नहीं लिखा था, जिसके चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी नेमप्लेट पर जेहादी लिख दिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।