Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: जूता शोरूम में कर्मचारियों के उत्पीड़न पर बजरंग दल का हंगामा, मैनेजर के नेम टैग पर लिखा 'जिहादी'

    Updated: Sun, 17 May 2026 06:00 PM (IST)

    देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक जूता शोरूम में कर्मचारियों के उत्पीड़न, भेदभाव और आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जमक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जूता शोरूम में कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप

    2. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया हंगामा

    3. प्रबंधन को भविष्य में कार्रवाई की कड़ी चेतावनी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड स्थित एक जूता शोरूम में कर्मचारियों के साथ कथित उत्पीड़न, भेदभाव और आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मैनेजर के नेम टैक पर जिहादी लिख दिया।

    संगठन ने दावा किया कि उसे डाक के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

    संगठन के अनुसार हाल ही में शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए 'जटायु दस्ता' नाम से नई व्यवस्था शुरू की गई है।

    Bajrang Dal men

    इसी क्रम में विपिन सिंह रौथाण नामक व्यक्ति की ओर से भेजा गया शिकायत पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें शोरूम के कुछ प्रबंधकीय कर्मचारियों पर हिंदू कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे।

    शिकायत में कार्य समय, वेतन कटौती और कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार किया जा रहा था।

    bajrandal doon

    मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा व संयोजक कमल बिजलवाण के नेतृत्व में टीम शोरूम पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

    प्रबंधन की ओर से संगठन को बताया गया कि मामले की आंतरिक जांच पहले से चल रही है और कंपनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

    jihadi on managers name tags

    संगठन का कहना है कि एक कर्मचारी से जुड़े आरोपों की जांच कंपनी द्वारा की जा रही है। बजरंग दल पदाधिकारियों ने शोरूम प्रबंधन को भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    फिलहाल मामला कंपनी की आंतरिक जांच और प्रशासनिक समीक्षा के दायरे में बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी नौकरी दिलाने के लिए 14 लाख रुपये में डील, बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया शातिर

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन: ‘लव जिहाद’ और मतांतरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता