देहरादून में कॉलेज छात्रों की गुटबाजी आम, त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा का हुआ था मर्डर
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों की गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई के कारण हिंसा बढ़ गई है। पुलिस ने 156 छात्रों को निष्कासित किया और 57 को गिरफ् ...और पढ़ें

लगातार हो रही है पुलिस की कार्रवाई, लेकिन इसके बावजूद भी बेखौफ हुड़दंग मचाते हैं छात्र। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवदादाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाानों में पढ़ने वाले छात्रों की गुटबाजी आम हो गई है। वर्चस्व की लड़ाई व पुरानी रंजिश के चलते छात्र कालेज व विश्वविद्यालय से बाहर निकलकर आपस में मारपीट कर देते हैं।
पुलिस की ओर से समय-समय पर मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है, और कई छात्रों की संबंधित कालेज व विश्वविद्यालय के विरुद्ध नोटिस भेजकर उन्हें निष्कासित कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों की गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
छात्र एंजल चकमा की हत्या की घटना
नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई में हुई मारपीट में त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा की हत्या की घटना सामने आई थी। मणिपुर निवासी सूरज ख्वास अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने मित्रों के साथ आपस में मजाक मस्ती कर रहा था।
इस दौरान पीडित एंजेल चकमा व उसके साथियों को यह लगा कि आरोपित उस पर कमेंट कर रहे हैं तथा दोनों पक्षों में इस बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में एंजेल चकमा व उसके भाई माइकल चकमा के भी चोटें आई व एंजेल चकमा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में नेपाल निवासी आरोपित यक्षराज की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। यह मामला काफी सुर्खियों में बना रहा।
खबरें और भी
इसी तरह 03 जून 2025 को प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में भाजपा नेता रोहित नेगी की दो हमलावरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रोहित का कसूर केवल इतना था कि वह दोस्त की प्रेमिका के पूर्व प्रेमी अजहर त्यागी को सबक सिखाने जा रहा था। घटना वाली रात रोहित, उसका दोस्त व उसकी प्रेमिका पार्टी कर रहे थे कि तभी अजहर त्यागी ने युवती को मोबाइल पर धमकाना शुरू कर दिया। इसी घटनाक्रम के बीच अजहर त्यागी को सबक सिखाने के लिए रोहित अपने दोस्त के साथ कार से जा रहा था कि रास्ते में त्यागी ने कार के सामने आकर फायरिंग कर दी।
156 छात्रों को निष्कासित व 57 को किया गिरफ्तार
अपराधिक प्रवृति से जुड़े छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद भी छात्र पढ़ाई से अधिक गुंडागर्दी में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पुलिस की ओर से पिछले छह माह में की गई कार्रवाई पर नजर डालें तो आपराधिक प्रवृति से जुड़े 156 छात्रो को पुलिस अब तक उनके कालेज से निष्कासित करवा चुकी है। इसके अलावा मारपीट करने वाले 57 छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया। हुड़दंग मचाने वाले छात्रों के 628 वाहन सीज किए जा चुुके हैं जिसमें विधौली से ही 205 वाहन सीज किए गए हैँ।
शिक्षा संस्थानों को नशामुक्त करने की भी चल रही कार्रवाई
शिक्षा संस्थानों में नशे का कारोबार खत्म करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अभियान शुरू किया गया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आकस्मिक 650 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट से यूरिन टेस्ट करवाया। थाना प्रेमनगर पुलिस की ओर से टीम बनाकर अब तक 26 बार रात्रि में 242 होस्टल व पीजी में आकस्मिक चेकिंग की गई है। विधौली में 12 बार, झाझरा में आठ बार तथा थानाक्षेत्र में 10 बार सत्यापन अभियान चलाया गया है । जिसमें 341 मकान मालिकों का चालान किया गया।