दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा: डाटकाली टनल के पास खड़े कंटेनर से टकराई पिकअप, दो घायल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर डाटकाली टनल के पास खड़े कंटेनर से एक पिकअप टकरा गया, जिससे पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ...और पढ़ें

एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
HighLights
डाटकाली टनल के पास खड़े कंटेनर से पिकअप टकराया
पिकअप चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुआ यह सड़क हादसा
जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर डाटकाली टनल के निकट खड़े कंटेनर से पिकअप टकरा गया।
हादसे में पिकअप का फ्रंट साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप के चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लाकर खड़ा कर दिया है।
थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि डाटकाली टनल से आगे चौकी की ओर एक खड़े कंटेनर से पिकअप टकरा गया है। हादसे में दो व्यक्ति पिकअप के अंदर फंसे हैं।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि कंटेनर खराब होने के कारण रोड किनारे खड़ा था, जिसका चालक पुष्पम निवासी ग्राम परतापुर थाना परतापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश कंटेनर में बैठा हुआ था।
पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने कंटेनर के पीछे टक्कर मार दी। पिकअप चालक कपिल निवासी गुरुग्राम हरियाणा व परिचालक सतीश निवासी ग्राम टांडा मानसिंह बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अंदर फंस गए।
एनएच की क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकला गया। काफी देर तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर दोनों को निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत