दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: रोडवेज बसों में 30 प्रतिशत यात्रियों की हुई बढ़ोतरी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के संचालन से यात्रियों की संख्या में 30% की वृद्धि हुई है। कम किराए, लग्जरी सुविधाओं और त ...और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिल रही है। एक्सप्रेसवे से बस सेवा के बाद यात्रियों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कम किराया और लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ समय की बचत यात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर अब महज तीन घंटे में पूरा हो रहा है। बुधवार को कई बसें अपने निर्धारित समय से भी पहले आइएसबीटी पहुंच गईं। दिल्ली से सुबह 9:30 बजे चली एसी बस दोपहर 12:15 बजे ही देहरादून पहुंच गई।
इसी तरह, दोपहर 1:00 बजे की वाल्वो बस ने अपना सफर 3:55 बजे पूरा कर लिया, जिससे यात्री काफी उत्साहित नजर आए।
बीते शुक्रवार से 16 बसों का विधिवत संचालन शुरू किया गया है, जिनमें 8 वाल्वो, 6 एसी और 2 साधारण बसें शामिल हैं। सहायक प्रबंधक (ग्रामीण डिपो) प्रतीक जैन ने बताया कि सभी बसें समय सारिणी के अनुसार चल रही हैं। यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए विभाग लगातार फीडबैक ले रहा है।
परिवहन निगम की साइट नहीं की अपडेट
परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी दिल्ली-देहरादून की दूरी का समय 4 घंटे दिखा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आनलाइन साइट को अपडेट करने के निर्देश आइटी सेल को दे दिए गए हैं। जल्द ही साइट पर सही समय (3 घंटे) अपडेट कर दिया जाएगा ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान सटीक जानकारी मिल सके।
खबरें और भी
एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली-देहरादून की दूर कम होने से यात्रियों को राहत मिली है। इसके अलावा रोडवेज की बसों का किराया भी कम किया गया। बसें निर्धारित समय पर देहरादून आइएसबीटी पहुंचीं हैं।
हरेंद्र आजाद, यात्री
एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। अभी तक दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह घंटे का समय लगता था। अब तीन घंटे में सफर तय हो रहा है। सरकार की योजनाओं का स्वागत करते हैं।
सचिन कुमार वर्मा, यात्री
दिल्ली-देहरादून की दूरी कम तो हुई है। रोडवेज ने किराये में भी राहत दी है। पहले निजी ट्रांसपोर्ट की बसों में सफर करते थे। लेकिन सुविधा मिलने पर रोडवेज की बसों में सफर किया जाएगा।
मनीष, यात्री
रोडवेज को सभी बसें एक्सप्रेसवे से संचालित करनी चाहिए। जिससे निगम की आर्थिकी मजबूत होगी। रोडवेज की बसों में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम है। सबसे ज्यादा महिला यात्रियों के लिए किफायती है।
मुकुल, यात्री
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाने वाली बसों में कम किराए के साथ मिलेगी लग्जरी सुविधा, ये है रेट लिस्ट
यह भी पढ़ें- 'विकास' Vs 'स्वाभिमान': एक पुश्तैनी मकान के आगे क्यों थमी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रफ्तार?