Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाने वाली बसों में कम किराए के साथ मिलेगी लग्जरी सुविधा, ये है रेट लिस्ट

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 09:27 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बसों का संचालन शुरू किया है। वाल्वो, एसी और साधारण बसों का किराया पुराने मार्ग से काफी कम होगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ

    2. वाल्वो, एसी, साधारण बसों का किराया कम किया गया

    3. यात्रियों को दिल्ली-देहरादून के लिए किफायती यात्रा मिलेगी

    जयदीप झिंक्वाण, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाने वाली बसों में लग्जरी सुविधा के साथ कम किराये में सफर कराएगा।

    रोडवेज ने एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाली वाल्वो, एसी, साधारण बसों का किराया निर्धारित कर दिया है। सर्वे के बाद वाल्वो का किराया 709, एसी का 557, साधारण बसों का किराया 355 रुपये तय किया गया है। आज से बसों का विधिवत संचालन शुरू हो गया है। बसें शामली होते हुए दिल्ली आइएसबीटी जाएंगी।

    बसों का किराया तय

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निगम की 16 बसें चलाई जाएंगी। जिसमें आठ वाल्वो, छह एसी, दो साधारण बसें शामिल हैं। बीते मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद निगम ने भी यात्रियों के लिए बस संचालन का फैसला लिया।

    सर्वे टीम एक्सप्रेसवे से दिल्ली के रवाना होकर देहरादून लौटी। जिसके बाद एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाली बसों का किराया तय किया गया।

    ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया दिल्ली-देहरादून सड़क मार्ग के बजाये एक्सप्रेस-वे से किराये में राहत दी गई है। अब एक्सप्रेस-वे से जानी वाली वाल्वो बसों के किराये में 236, एसी में 147, साधारण के किराये में 65 रुपये की कमी की गई है। जबकि दिल्ली-देहरादून पुराने मार्ग का वाल्वो का किराया 945, एसी का 704, आडनरी का 420 रुपये लिया जाएगा।

    एसी और वाल्वो बसों का निर्धारित समय तय

    • एसी बसों का दिल्ली जाने का समय : सुबह चार बजे, सुबह साढ़े आठ बजे, सुबह साढ़े 10 बजे, सुबह साढ़े 11 बजे, दोपहर डेढ़ बजे, रात साढ़े 11 बजे।
    • एसी बसों का देहरादून लौटने का समय : सुबह साढ़े नौ बजे, सुबह 10 बजे, दोपहर ढाई बजे, दोपहर साढ़े तीन बजे, शाम साढ़े चार बजे, शाम साढ़े सात बजे।
    • वाल्वो बसों का दिल्ली जाने का समय : सुबह पांच बजे, सुबह सात बजे, सुबह साढ़े नौ बजे, दोपहर तीन बजे, शाम पांच बजे, रात आठ बजे, रात नौ बजे, रात 11 बजे।
    • वाल्वो बसों का देहरादून लौटने का समय : सुबह पांच बजे, सुबह छह बजे, सुबह नौ बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर एक बजे, दोपहर साढ़े तीन बजे , रात नौ बजे, रात 11 बजे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: रोडवेज बस से ढाई घंटे नहीं ज्यादा वक्त में पहुंचेंगे राजधानी, बसों की टाइमिंग

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड में होगी क्रांति, बनेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर